अनुमति से अधिक भीड़ के कारण विवाह में लगाए गए पंडाल जब्त विवाह आयोजको पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना…

अम्बिकापुर: कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षत्रो में भी नियम तोडने वालों पर कार्यवाही की जा रही है । इसी कड़ी में दरिमा तहसीलदार श्री भूषण सिंह मण्डावी के नेतृव में राजस्व और पुलिस की टीम द्वारा गुरुवार को ग्राम सोनबरसा में हो रहे शादी घर का निरीक्षण किया गया। शादी घर में अनुमति से ज्यादा भीड़ पाया गया व नियम विरुद्ध घसिया बाजा शादी समारोह में लगाया गया था जिसमें बाजा वालो की ही संख्या 10 था।

इसके साथ ही टेंट लगाकर भीड़ इकट्ठा किया गया था जिसे जब्ती की कार्रवाई कर ग्राम पंचायत की सुपुर्द किया गया व नियम विरुध्द विवाह समारोह आयोजन करने पर शादी घर के प्रमुख से चलानी कार्यवाही करते हुए 1000 का जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार ग्राम टपरकेला में भी कोविड नियमों का पालन न कर विवाह का आयोजन किया जा रहा था जिस पर विवाह समारोह आयोजक पर एक हजार रूपये की चलानी कार्यवाही की गई।

इसीप्रकार अम्बिकापुर तहसीलदार श्री ऋतुराज बिसेन के नेतृत्व में गुरुवार को निरीक्षण के दौरान भिट्ठीकला स्थित लक्ष्मी गारमेंट में लॉकडाउन के दौरान दुकान संचालक के द्वारा कपड़ा विक्रय किया जा रहा था। तहसीलदार ने इसे लॉकडाउन का उल्लंघन मानते हुए दुकान को सील करने की कार्यवाही की गई।

Latest articles

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here