अब बदलेगा मौसम,4-6 सितंबर के बीच हो सकती अच्छी बारिश ,आज भी कहीं-कहीं वर्षा।

सितंबर के पहले दो दिनाें में भले ही 77 फीसदी कम बारिश हुई है, लेकिन दो दिनों बाद यानी 4 से राज्य में अच्छी वर्षा की उम्मीद की जा रही है। बंगाल की खाड़ी और प्रदेश के आसपास कुछ मजबूत सिस्टम बन रहे हैं। इनके असर से राज्य के दक्षिण छत्तीसगढ़ में 4 से 6 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि रायपुर और आसपास भी मौसम बदलेगा।

बारिश होने से तापमान में कमी आएगी। अगस्त में 66 फीसदी कम बारिश के बाद सितंबर की शुरुआत भी बहुत अच्छी नहीं रही है। महीने के पहले दो दिन महज 2.2 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के पिछले 30 साल के रिकार्ड के आधार पर दो दिन में 9.5 मिमी बारिश अनुमानित थी। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में हल्की बारिश ही हुई। सबसे ज्यादा 14.5 मिमी बारिश बालोद में रिकार्ड की गई।

धमतरी में 10.5, बीजापुर में 8.6, सुकमा में 9.7, दुर्ग में 6.5 और कांकेर में 5.7 मिमी पानी गिरा। लालपुर मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार एक मानसून द्रोणिका नलिया, उदयपुर, गोंडा, गोंदिया, गोपालपुर और उसके बाद पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक है। एक चक्रवात पश्चिम-मध्य और उससे लगे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, दक्षिण तटीय आंध्रप्रदेश, उत्तर तटीय तमिलनाडु के ऊपर है। इनके असर से तीन सितंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 4 सितंबर से राज्य में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।

Latest articles

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here