खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर आज दिनांक 06.09.2021 को श्री प्रशांत अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस अधीक्षक रायपुर का कार्यभार संभाला गया। पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय यादव द्वारा नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल को चार्ज सौंपा गया। इस दौरान उन्हें पुलिसकर्मियों द्वारा सलामी दी गई। नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा कार्यभार संभालने के पश्चात् समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना प्रभारियों की मीटिंग भी ली गई।
