रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सूर्यमणि मिश्रा ने आज राजेंद्र नगर स्थित कार्यालय में पदभार ग्रहण किया. इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ मंत्री मोहम्मद अकबर, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़, विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा, जिला सहकारी बैंक के नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज शर्मा एवं कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे. इस अवसर पर नवनियुक्त उपाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया.

रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सूर्यमणि मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा से रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है. मुख्यमंत्री की इच्छा है कि रायपुर विकास प्राधिकरण के माध्यम से शहर की जनता को सुविधा मिले. रायपुर विकास प्राधिकरण के माध्यम से हम जनता को सुविधा मुहैया कराएंगे. रायपुर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त सदस्यों को मैं बधाई देता हूं.

वहीं मंत्री मोहम्मद अकबर ने इस मौके पर नवनियुक्त उपाध्याक्ष सूर्यमणि मिश्रा को बधाई दी.