इस कोरोना काल में जहाँ सभी का काम धाम बंद है कोई रोजगार का साधन नहीं है यह तक की किसी-किसी के पास घर चलने को पैसे नहीं हैं ऐसे में अगर कोई बीमार हो जाये तो पूरा परिवार परेशान हो जाता है संक्रमण से बचने के लिए हम घरो में बंद है पर इलाज के लिए घर से बाहर निकलना पड़ता है ऐसे में अगर आपकी मज़बूरी का कोई फायदा उठाय निर्धारित दर से अधिक पैसा ले तो इस पर कायर्यवाही होनी ही चाहिए न सरगुजा जिला स्थित एकता अस्पताल पर ऐसे ही मामले में ड्रग विभाग द्वारा कार्रवाई की गई है. अस्पताल में कोविड 19 मरीजों के पंजीयन की अनुमति 10 दिन के लिए निरस्त की गई है.
अंबिकापुर के केदारपुर स्थित एकता अस्पताल में कोविड 19 के मरीजों का इलाज निर्धारित शासकीय दर से अधिक पर करने की शिकायत मिल रही थी. इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से भी शिकायत की गई है। इस पर अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था, लेकिन नोटिस का जवाब नहीं दिए जाने पर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
अगर आप की भी ऐसी कोई समस्या है तो निचे कमेंट बॉक्स में बताये।