छत्तीसगढ़:कथित डायरी कांड का खुलासा करने वाले अफसरों को (शिक्षा मंत्री) प्रेमसाय टेकाम ने किया पुरस्कृत।

खुलासा छत्तीसगढ न्यूज़ ़रायपुर : छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने रायपुर (School Education Department alleged bribery case in Chhattisgarh ) पुलिस को सम्मानित किया है. मंत्री ने रायपुर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की प्रशंसा की है. साथ ही रायपुर पुलिस को एक लाख रुपये इनाम के साथ-साथ मामले का पर्दाफाश करने वाली टीम में शामिल सभी जवानों को प्रशस्ति पत्र भी दिया है. 


कथित 366 करोड़ के घूस कांड में खुलासे का है पूरा मामला


दरअसल पूरा मामला स्कूल शिक्षा विभाग के कथित 366 करोड़ के घूस कांड मामले में किये खुलासे का है. लोक शिक्षण संचनालय इंद्रावती भवन के उप संचालक आशुतोष चावरे ने राखी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. कुछ अज्ञात लोगों द्वारा उन्हें बदनाम करने की नीयत से उनके नाम का फर्जी हस्ताक्षर कर अधिकारियों की शिकायत संबंधी पत्र और शिक्षा मंत्री के पीए की कथित डायरी की प्रति के साथ पिछले कुछ दिनों से भेजे जा रहे हैं. साथ ही कई विभागीय अधिकारियों की छवि खराब की जा रही है. इस पर राखी थाना में मामला दर्ज किया गया है. इसकी जांच के लिए एक टीम गठित की गई थी. जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ अतिरिक्त धाराएं लगाई गईं. मामले में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था.

पुलिस ने 48 घंटे में मामले का किया खुलासा
कथित डायरी के मामले को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री ने कड़ी नाराजगी जाहिर की थी. उन्होंने कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री से भी गुहार लगाई थी. इसके बाद रायपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था. आरोपियों में सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी गेंदराम चंद्राकर, कांग्रेस नेता व आरटीआई एक्टिविस्ट संजय सिंह ठाकुर और कपिल कुमार देवदास शामिल रहे. फिलहाल सभी आरोपी अभी जेल में हैं. पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को देखते हुए मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने रायपुर पुलिस को सम्मानित किया.

आरोपियों को गिरफ्तार करने वाले टीम के सदस्य

  1. श्री तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रायपुर।
  2. श्री अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध रायपुर।
  3. श्री उदयन बेहार, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा रायपुर।
  4. श्री नवनीत पाटिल, नगर पुलिस अधीक्षक नवा रायपुर।
  5. श्री गिरीश तिवारी, निरीक्षक प्रभारी सायबर सेल रायपुर।
  6. श्री कृष्ण चंद सिदार, निरीक्षक तत्कालीन थाना प्रभारी राखी रायपुर।
  7. श्री गुलाब सिन्हा, सहायक उपनिरीक्षक थाना राखी रायपुर।
  8. श्री सरफराज चिश्ती, प्र.आर. सायबर सेल रायपुर।
  9. श्री संदीप दीक्षित, प्र.आर. सायबर सेल रायपुर।
  10. श्री कृपा सिंधु पटेल, प्र.आर. सायबर सेल रायपुर।
  11. श्री राधाकांत पाण्डेय, प्र.आर. सायबर सेल रायपुर।
  12. श्री महेन्द्र राजपूत, प्र.आर. सायबर सेल रायपुर।
  13. श्री मोह0 सुल्तान, प्र.आर. सायबर सेल रायपुर।
  14. श्री प्रमोद बेहरा, आर. सायबर सेल रायपुर।
  15. श्री संतोष सिन्हा, आर. सायबर सेल रायपुर।
  16. श्री राजिक खान, आर. सायबर सेल रायपुर।
  17. श्री रवि तिवारी, आर. सायबर सेल रायपुर।
  18. श्री वीरेन्द्र भार्गव, आर. सायबर सेल रायपुर।
  19. श्री विकास क्षत्री, आर. सायबर सेल रायपुर।
  20. श्री सुरेश देशमुख, आर. सायबर सेल रायपुर।
  21. सुश्री बबीता देवांगन, म.आर. सायबर सेल रायपुर।

Latest articles

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here