जुआ खेलते 13 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,नगदी 1,50,000/-रूपये किया गया जप्त

खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ ,रायपुर जिले में जुआ, सट्टा एवं क्रिकेट सट्टा पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

जिस पर समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने – अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाने के साथ ही लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर जुआ एवं सट्टा खेलने/खिलाने वालों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 25-26.02.2022 की दरम्यानी रात सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत चूना भट्टी हनुमान मंदिर पास स्थित एक मकान में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे है। जिस पर नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री अविनाश ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना गंज एवं थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान में जाकर मकान में रेड कार्यवाही कर जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। ताश पत्ती से जुआ खेलते कुल 13 जुआरियों को गिरफ्तार कर जुआरियों के कब्जे से नगदी 1,50,000/- रूपये एवं ताश पत्ती जप्त किया जाकर जुआरियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 48/22 धारा 3, 4 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

01. राकेश वात्यानी पिता चन्द्र भान वात्यानी उम्र 55 साल निवासी गली नं 05 थाना तेलीबांधा रायपुर।

02. सहबाज खान पिता यासीन खान उम्र 32 साल निवासी राजातालाब नई बस्ती थाना सिविल लाईन रायपुर।

03. शेख जमील पिता स्व. शेख मौला उम्र 40 साल निवासी रमन मंदिर वार्ड थाना गंज रायपुर।

04. मोह.मुनीर पिता अनिश खान उम्र 30 साल पता मोवा दलदल सिवनी थाना पण्डरी रायपुर।

05. मनोज मानिकपुरी पिता सनातन मानिकपुरी उम्र 42 साल निवासी चूना भट्टी थाना गंज रायपुर।

06. धवन कुमार पिता देवेश कुमार उम्र 35 साल निवासी बजाज कालोनी जनता कालोनी रायपुर।

07. इरफान पटेल पिता इकबाल पटेल उम्र 35 साल निवासी दुर्ग तकिया पारा थाना कोतवाली दुर्ग।

08. मनीष केशरवानी पिता अशोक केशरवानी उम्र 28 साल पता लाखेनगर थाना आजाद चैक रायपुर।

09. सुनील निहाल पिता गजानंद निहाल उम्र 32 साल निवासी आर.व्ही.एच. कालोनी थाना खमतराई रायपुर।

10. शुभम महानंद पिता पवित्रो महानंद उम्र 22 वर्ष निवासी विकास नगर थाना गुढियारी रायपुर।

11. शुभम पटेल पिता हरीप्रसाद पटेल उम्र 22 साल निवासी बडा अशोक नगर थाना गुढियारी रायपुर।

12. नरेश कोसले पिता बाबूलाल कोसले उम्र 29 साल निवासी सी.एस.ई.बी. गेट के पास थाना गुढियारी रायपुर।

13. मोह. शफीक पिता अब्दुल जब्बार उम्र 44 साल निवासी इंदौर जलेबी के पास बडी मस्जिद के.के रोड थाना मौदहापारा रायपुर।

Latest articles

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here