धारदार चाकू से मारकर पति ने अपनी पत्नी की हत्या की और कबूल किया मैंने अपनी पत्नी की हत्या की है।

बेमेतरा 15जुलाई 2021। चरित्र शंका के चलते पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया है। घटना के बाद आरोपी पति खुद थाने पहुंचकर इसकी जानकारी दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम चरण साहू है।


दरअसल ये पूरी घटना चंदनु पुलिस चौकी के बुचीपुर गांव की है। इसी साल के अप्रैल माह में 19 वर्षीय कावेरी साहू की शादी बुचीपुर गांव के चरण साहू के साथ बड़े धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद से ही चरण अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करने लगा था। उसे लगता था कि, उसकी गैर-मौजूदगी में उसकी पत्नी का किसी और युवक के साथ चक्कर चल रहा है। आये दिन इसी बात को लेकर दोनों में विवाद भी होता रहता था। आज उसकी पत्नी अपने मायके जाने वाली थी, लेकिन सुबह में दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि, आरोपी पति ने धारदार हथियार से उसके सिर पर वार कर उसे मौत के घात उतार दिया।


वारदात के बात खुद आरोपी थाने पहुंचा और अपनी पत्नी की हत्या करने की जानकारी थानेदार को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं महिला की हत्या की खबर सुनने के बाद मायके पक्ष वालों का रोकर बुरा हाल है।

Latest articles

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here