धारदार तलवार से सिर में वार और पेट में घुसा लोहे का रॉड,पिता को भी पीटा,आरोप मछली चोरी करने का

रायपुर. बजरंग नगर भीमसेन सोसायटी के एक युवक पर मोहल्ले के ही युवकों ने तलवार और रॉड से हमला किया। बहन के सामने मोहल्ले के लोगों भाई बॉबी ठाकुर के सिर और सीने पर तलवार से कई वार किए गए। उसके पेट में लोहे की रॉड घुसा दी। युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। आजाद चौक थाने की पुलिस ने इस मामले में हमला करने वालेशुभम साहू और आशू पांचे के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। आरोपियों के कुछ साथियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

घायल युवक बॉबी ठाकुर की बहन हेमलता ने बताया, ‘भाई की हालत बेहद खराब है। वह नहीं बचेगा। रोते हुए बहन ने बताया कि मोहल्ले के उन बदमाश लड़कों ने मेरी आंखों के सामने ही उसे घेरकर पीटा है। दरअसल, हमने उनके खिलाफ 4 जुलाई को मेरे पिता के साथ हुई मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी। वो हम पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। शुक्रवार की रात मेरा भाई बॉबी ठाकुर पैदल आ रहा था। मैं चौक पर खड़ी थी। उसी समय शुभम साहू और आशु पांचे दोनों ने मिलकर मेरे भाई से झगड़ने किया और उसको जान से मारने की कोशिश की।’

हेमलता ने बताया, आरोपी कह रहे थे कि तेरी बहन ने पुलिस थाने में रिपोर्ट की है। उसे वापस नहीं ले रही, हम तुझे जान से मार देंगे। मेरे भाई ने भी रिपोर्ट की बात पर इनकार किया तो शुभम साहू ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार किया। तब तक आशु पांचे तलवार लेकर आया और बॉबी की छाती और पेट में हमला किया। छीना झपटी में तलवार बॉबी के सिर पर लगी वो लहूलुहान हो गया। मैंने चीखना शुरू कर दिया, तो शुभम साहू और आशु पांचे भाग गए। इसके बाद घर वालों के साथ कार के जरिए सभी ने बॉबी को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज जारी है।

मछली चोरी की बात से शुरू हुआ विवाद

हेमलता ने बताया कि ये सारा विवाद मछली चोरी के मामले से जुड़ा हुआ है। 4 जुलाई के दिन को मेरे पिता होशियार सिंह ठाकुर को मोहल्ले के शुभम साहू, आशु पांचे और इसके साथी सुमित गोस्वामी और पवन गोस्वामी ने मिलकर पीटा था। इन युवकों ने मिलकर मेरे पिता को घेरा और तब तक मारते रहे, जब तक वो बेसुध होकर जमीन पर गिर न गए। कई बार लकड़ी के वजनी टुकडे से उनके सिर पर स्कूटी पर वार किया गया। कुछ दिन पहले मेरे पिता ने यहां के मछुआरों को बता दिया था कि शुभम और इसके साथी उनकी कई किलो मछलियां चुराकर बेच देते हैं। अपनी चोरी पकड़े जाने के कारण ही इन्होंने मेरे पिता और परिवार पर हमले किए हैं।

Latest articles

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here