महासमुंद। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने दीगर राज्य से आने-जाने वालो एवं संदिग्धों पर कड़ी नजर रखकर निगरानी करने हेतु जिलें के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिस पर दिनांक 04.05.21 को थाना सिंघोड़ा द्वारा संदिग्ध वाहनों पर नजर रखकर चेकिंग किया जा रहा था कि इसी दौरान एक सफेद रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार क्र0 CG 07 BT 8880 चेक पोस्ट से गुजर रही थी जो संदिग्ध लगने पर वाहन को रोककर पूछताछ करने पर अपना नाम दिनेश तिवारी पिता आरके तिवारी उम्र 46 वर्ष सा. केम्प 01 भिलाई जिला दुर्ग व योगेश कुमार सिंग उम्र 35 वर्ष सा0 जोन नंबर 02 खुर्सीपार भिलाई बताया। जिनसे आने जाने के संबंध में पूछताछ करने पर स्पष्ट जवाब नही दिया वाहन की तलाशी ली गई। वाहन की तलाशी लेने पर डिक्की में रखे लाल रंग की बैंग एवं सफेद थैला रखा हुआ मिला। लाल रंग के बैग को खोलने पर उसमें भारी मात्रा रूपयों का बण्डल मिला। बैंग में 2000-2000 रूपयें का 259 नोट राशि 5,18,000 तथा 500-500 रूपयें का 108643 नोट राशि 54,32,000 रूपयें, 200-200 रूपयें का 3304 नोट राशि 6,60,800 रूपयें, 100-100 रूपयें का 6401 नोट राशि 6,40,100 रूपयें, 50-50 रूपयें का 100 नोट राशि 5000 कुल राशि 72,55,900 रूपयें भरा हुआ था। संदिग्ध व्यक्तियों से रूपये कहा से लाना और कहा ले जाना इसका कोई वैधानिक कागजात है तो दिखाने कहने पर उनके पास कोई वैध दस्तावेज नही मिला।
जिस पर थाना सिंघोड़ा की टीम द्वारा बैंग में रखें भारतीय मुद्रा 72,55,900 रूपयें को अपने कब्जें में लेकर धारा 102 जाफौ0 के तहत जप्त कर कार्यवाही की गई। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्बुलकर साहू एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली विकास पाटले के निर्देशन में थाना प्रभारी सिंघोड़ा चन्द्रकांत साहू, आर0 श्रीकांत भोई, चितरंजन प्रधान का विशेष योगदान रहा।
Related articles