गरियाबंद। एक गुरु चेले पर जवानी का जोश इस कदर हावी हुआ कि नाबालिग बच्चियों को ही अपना शिकार बनाने लगे. पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में आज एक बैगा को गिरफ्तार किया है. दो दिन पहले ही पुलिस ने उसके चेले को नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था. मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
पुलिस की टीम ने आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक195/21 धारा 354, 354 ग 354 घ 451 भादवी 12 पॉक्सो अधिनियम तहत मामला दर्ज किया गया है. आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है.
कोतवाली प्रभारी वेदवती दरियो ने बताया कि आरोपी माखन बैगा का काम करता है. उस पर नाबालिग से जबरन घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप है. कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी बैगा माखन का चेला सुंदरलाल विश्वकर्मा भी तीन दिन पहले नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म करने के आरोप में जेल भेजा जा चुका है.