बलौदा बाजार, 18 जून। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी लगाने के नाम से लोगों से ठगी करने का मामला थम नहीं रहा है। आए दिन ठग कई लोगों को अपने शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही मामला बलौदा बाजार का है, जहां 200 लोगों को शिकार बनाकर ठग ने 20 करोड़ रुपये ऐंठे हैं। बलौदा बाजार जिले के बहुचर्चित मेवा चोपड़ा ठगी कांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी इलाहाबाद में छुपा हुआ था। मामले की जानकारी मिलते ही भोपाल के हबीबगंज पुलिस ने दबिश देकर आरोपी अशोक पांडेय को धरदबोचा।आरोपी अशोक पांडेय ने नौकरी लगाने के नाम पर करीब 200 लोगों को शिकार बनाया था। पैसा वसूलने के बाद आरोपी फरार हो गया था। करीब 11 महीनों के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। बलौदा बाजार पुलिस ने प्रोटेक्शन वारंट जारी कर उसे यहां लाया जाएगा।
जानकारी के अनुसार आरोपी छत्तीसगढ़ के आलावा अन्य राज्यों में भी युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगी करता रहा है, फिलहाल पुलिस इस आरोपी से पूछताछ कर रही है।