खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ काशीपुर. पारिवारिक कलह के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं. जिसके चलते आए दिन कोतवाली और थानों में पति-पत्नी के विवादों की शिकायत आम हो गई है. खबर उतराखंड के काशीपुर से चौकने वाली है. जहां एक शख्स अपनी ही पत्नी को चंद रुपयों के लालच में दोस्तों के सामने परोसता है और अपनी ही पत्नी की वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता है.
यह संगीन मामला काशीपुर में सामने आया है, जहां एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी. महिला ने मीडिया से आपबीती बयां करते हुए बताया कि दहेज के लिए उसको जिस्मफरोशी के गोरखधंधे में धकेल दिया गया है. विरोध करने पर उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाती है. वहीं महिला ने अब पुलिस की शरण लेते हुए अपने ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत पत्र लेकर पति और पति के मामा पर कार्रवाई की मांग की है
एक महिला ने अपने ही पति और पति के मामा पर गंभीर आरोप लगाए है. महिला का आरोप है कि उसका पति और परिवार के लोग दहेज के लिए उसका लगातार शोषण कर रहे है. यही नहीं पैसे ना देने पर महिला को जिस्मफरोशी के धंधे में भी धकेला गया है. महिला का आरोप है कि कई बार उसका सहारा लेकर पति और रिश्तेदार लोगों को ब्लेकमेल भी करते थे. जिससे वो लाखों रुपए वसूला करते थे.