पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,रायपुर गंज थाना व कोतवाली क्षेत्र में देह व्यापार,पुलिस ने मारी रेड 14 गिरफ्तार


राजधानी रायपुर थाना गंज व कोतवाली क्षेत्र में देह व्यापार करते
महिलाओं व पुरूषों सहित कुल 14 गिरफ्तार
विवरण – दिनांक 12.07.21 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत सत्कार गली स्थित होटल सांई राम तथा थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत टैगोर नगर स्थित महावीर प्लाजा अपार्टमेंट स्थित एक मकान में अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री आंजनेय वाश्णेय (भा.पु.से.) तथा थाना गंज व थाना कोतवाली की टीम द्वारा उक्त स्थानों पर पुलिस के प्वाइंटर को भेजकर रेड कार्यवाही करते हुये महावीर प्लाजा अपार्टमेंट टैगोर नगर कोतवाली के मकान से 07 महिलाए (02 महिला वेस्ट बंगाल एवं 05 महिला रायपुर निवासी) एवं 02 पुरूष तथा होटल सांई राम गंज से 04 महिलाए (01 महिला मुंगेली, 01 महिला गरियाबंद, 01 महिला वेस्ट बंगाल एवं 01 महिला उडीसा निवासी)

तथा होटल संचालक ईश्वर चैधरी को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उक्त महिला एवं पुरूषों द्वारा देह व्यापार में संलिप्त होना स्वीकार किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान नगदी, मोबाईल फोन एवं आपत्ति जनक सामान जप्त किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली एवं थाना गंज में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।

थाना गंज के प्रकरण में गिरफ्तार

  1. ईश्वर चैधरी पिता राम सिंह चैधरी उम्र 39 साल निवासी फाफाडीह गली नंबर 04 गंज रायपुर।
  2. देह व्यापार में संलिप्त 04 महिलाए।

गिरफ्तार थाना कोतवाली के प्रकरण में

  1. देवेन्द्र सागर निवासी बालोद।
  2. जागृत देवांगन निवासी महासमुंद।
  3. देह व्यापार में संलिप्त 07 महिलाए।

Latest articles

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here