पूरे राज्य में 15 मई तक के लिए लगा टोटल लॉकडाउन,खुलेंगे सिर्फ मेडिकल और पेट्रोल पंप।

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से रोजाना 1500 से अधिक नए मरीज और 200 से अधिक संक्रमितों की मौत हो रही है।

हालात को देखते हुए सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों में 15 मई तक लॉकडाउन लगाने का निर्देश दिया है, जिसके बाद सभी जिलों में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है।

वहीं, सरकार ने जारी निर्देश में यह भी कहा था कि रविवार को राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में टोटल लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान सिर्फ मेडिकल और पे​ट्रोल-पंप को ही छूट रहेगी। जबकि किराना, फल, सब्जी सहित अन्य दुकानें बंद रहेंगी।

Latest articles

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here