बस स्टैंड के विस्थापन से चिंतित सालों से पंडरी बस स्टैंड में व्यापार करने वाले दुकानदार ,23 अगस्त को नए बस स्टैंड का होने जा रहा उद्घघाटन,20 अगस्त से पंडरी बस स्टैंड में नहीं आएंगी बसें।

23 अगस्त  को रावाभाटा में नव निर्मित इंटरस्टेट बस स्टैंड की उद्घघाटन की खबरें आने लगी है नए बस स्टैंड को लेकर जिले की जनता जहां उत्सुक है वंही पर पंडरी बस स्टैंड में सालों से दुकानदारी करने वाले व्यापारीयों की चिंता बढ़ रही है चिंता इस बात की है कि अब उनका क्या होगा क्योंकि जहां पूरा का पूरा बस स्टैंड विस्थापित हो रहा है वहां उनके व्यापार के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं हुई है और न ही किसी तरह की कोई आशा की किरण नज़र आ रही है, क्योकि 20 अगस्त के बाद से पुराने पंडरी बस स्टैंड में बसों की आवाजाही पूर्णतः बंद होने से उनका रोजगार लगभग बंद ही हो जाएगा।

व्यापारी संघ के अध्यक्ष सोहेल सेट्ठी के पास पंडरी बस स्टैंड के सभी दुकानदार और व्यापारी जो की अपना रोजगार खोने डरे हुए हैं इकठ्ठा होकर अपनी चिंता व्यक्त की है और प्रशासन तक अपनी मांगों को पहुचाने की आग्रह किया है।

खुलासा छत्तीसगढ़ से बात करते हुए सोहेल सेट्ठी जी ने कहा कि प्रशासन बस स्टैंड के उद्घाटन की जल्दबाजी में है ,जिसके चलते 20 अगस्त से पंडरी बस स्टैंड में बसों की आवाजाहि बंद हो जाएगी जिसके चलते पुराने व्यापारी जो बहुत समय से अपनी रोजी रोटी के लिए अपनी दुकानों में निर्भर हैं और जिन्हें पूर्व में बस स्टैंड विस्थापित होने पर पंडरी बस स्टैंड में दुकानें दी गई थी इस बार उनके लिए कोई व्यवस्था नही की गई है।
जिनमें प्रशाशन द्वारा रजिस्टर्ड वेंडर्स भी हैं जिनका रोजगार संकट में आ जायेगा ।
                    नए बस स्टैंड में केवल 12 दुकाने हैं जिनमे इन दुकान वालो का कंही नाम नही है ,व्यापारी संघ के अध्यक्ष सोहेल सेट्ठी एवं पंडरी बस स्टैंड व्यापारियों ने प्रशाशन से निवेदन किया है कि प्रशासन उनकी समस्याओं का निवारण करे।

Latest articles

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here