रायपुर राजधानी में बढ़ते डीजल और पेट्रोल के दाम पर बस संचालक संघ का विरोध प्रदर्शन। 40 फ़ीसदी किराया बढ़ाने की मांग को लेकर बस संचालक संघ ने आज जमकर विरोध किया। किराया ना बढ़ाने के विरोध में आज रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। रायपुर बस स्टैंड में चक्का जाम किया जाएगा ।कई बार मंत्रियों को गुहार लगाने के बाद भी इनकी मांगों को पूरी नहीं होने पर 13 जुलाई से बस बंद कर देने का एलान किया गया

बस संचालकों का कहना है कि “कई दौर की बात चित इसके पहले भी की जा चुकी है। अब हम सभी सरकार को 12 जुलाई तक का अल्टीमेटम दे रहे है, इस दौरान अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो 13 जुलाई से बसों के पहिये पुरे छत्तीसगढ़ में थम जाएंगे।

पुलिसकर्मियों की बस मालिकों के साथ झूमाझटकी
बसों की रैली निकलते समय पुलिसकर्मियों की बस मालिकों के साथ झूमाझटकी भी हुई। बसों की रैली की वजह से पंडरी बस स्टैंड के सामने लंबा जाम लग गया है। जाम से रायपुर वासियों को अच्छी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।किराया बढ़ाने और ऑफ रोड बसों की टैक्स माफी की मांग को लेकर बस ऑपरेटर्स ने मोर्चा खोल दिया है।
