खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर :;पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय यादव के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री तारकेश्वर पटेल के नेतृत्व में समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने – अपने अनुभाग के थाना के थाना प्रभारियों, यातायात का बल एवं अन्य पुलिस बलों के साथ महोबा बाजार, जगन्नाथ चौक, अग्रसेन चौक, फाफाडीह चौक, भारत माता चौक, बस स्टैंड के सामने, तेलीबांधा चौक, विधानसभा टर्निंग, कालीबाड़ी चौक, लाखेनगर चौक सहित कुल 20 पॉइंटो में चेकिंग पॉइन्ट लगाकर दो पहिया वाहनों में तीन सवारी, वाहन में अमानक नंबर प्लेट तथा बुलेट वाहन में अमानक व कानफोड़ू सायलेंसर वालों की चेकिंग की गई।

चेकिंग कार्यवाही के दौरान 41 बुलेट वाहनों में लगे अमानक कानफोडू सायलेंसर को खोलकर जप्त करने के साथ ही मोटर विहिकल एक्ट के तहत कार्यवाही करने के साथ ही कुल 84 स्पीड बाइकर्स व दोपहिया वाहन में तीन सवारी चलने वालों के विरुद्ध भी मोटर विहिकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। इसके साथ ही दोपहिया व चार पहिया वाहनो की डिक्की की जाँच कर बैठे व्यक्तियों से पूछताछ भी की गयी।
