राजधानी में पुलिस कर रही सटोरियों को साफ,कोतवाली कालीबाड़ी स्थित गांधी नगर में सट्टा संचालित करते 05 सटोरिये गिरफ्तार


खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ :; रायपुर में पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को सट्टा/जुआ/क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने एवं इस कारोबार में संलिप्त कारोबारियों की पतासाजी कर उन पर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने – अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर सट्टा/जुआ/क्रिकेट सट्टा खेलने/खिलाने वालों के संबंध में सूचना एकत्रित कर लगातार नजर रखीं जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 27.09.21 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत कालीबाड़ी स्थित गांधीनगर में कुछ व्यक्ति सट्टा का संचालन कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही कर कुल 05 सटोरियों को सट्टा संचालित कर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी 8,280/- रूपए एवं सट्टा-पट्टी जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा 4क जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। *गिरफ्तार*

01. संजय झुरपेकर पिता हेमंत झुरपेकर उम्र 25 साल निवासी कालीबाड़ी गांधी नगर कोतवाली रायपुर।

02. घनश्याम शर्मा पिता गुप्तेश्वर शर्मा उम्र 42 साल निवासी शर्मा आटा मील के पीछे पचपेढ़ी नाका टिकरापारा रायपुर।

03. राकेश कन्नौजे पिता दुर्योधन कन्नौज उम्र 35 साल निवासी कांशीराम नगर तेलीबांधा रायपुर।

04. नानक तनेजा पिता स्व. गोपाल दास तनेजा उम्र 38 साल निवासी हाऊसिंग बांेर्ड कालोनी लाभाण्डी तेलीबांधा रायपुर।

05. मोह0 रफीक खान पिता मोह0 समलूजमा खान उम्र 35 साल निवासी हाण्डी पारा शिवनगर आजाद चौक रायपुर।

Latest articles

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here