रायपुर के ज्वैलरी शाॅप से एक करोड़ का जेवर पार, नौकर पर जताई जा रही आशंका, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर, 19 जुलाई। रायपुर के सदर बाजार स्थित नहाटा मार्केट के नगीना नुपुर ज्वेलर्स शॉप में चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। नगीना नुपुर ज्वेलर्स शॉप से लगभग 1 करोड़ 4 लाख रुपए की जेवर पार होने की खबर आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंच गई है और जांच में जुट गई है।

प्राथमिक जांच में नौकर प्रकाश पर ही चोरी करने की आशंका है। फिलहाल पुलिस इस मामले को लेकर जांच में जुट गई है। पुलिस जानकारी के अनुसार सराफा कारोबारी नरेंद्र दुग्गड़ रात करीब 10ः30 बजे दुकान का शटर बंद कर घर चले गए थे। चोरी में दुकान का शटर तोड़ने या सेंधमारी नहीं की गई है, जिसके चलते चोरी के आरोप सीधे-सीधे नौकर प्रकाश पर लग रहे हैं। हालांकि चोरी की गई राशि व ज्वैलरी का अभी तक सही आंकलन नहीं हो पाया है। चोरी गई राशि या ज्वैलरी की मात्रा घट-बढ़ सकती है। घटना के बाद से सराफा कारोबारी नरेंद्र दुग्गड़ सदमे में हैं। पुलिस अभी जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद ही सही जानकारी बाहर निकल पाएगी।

Latest articles

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here