रायपुर में टिकाकरण केन्द्र में टिका ना होने से गुस्साए लोग, टिके के लिए पंजीकरण कराकर पहुचे थे लोग।

रायपुर: राजधानी रायपुर के कोटा स्थित टीकाकरण केन्द्र में लोगों ने आज जमकर हंगामा किया। ऑनलाईन पंजीयन कराने के बाद यहां पहुंच रहे लोगों को दोबारा पंजीयन कराने के लिए कहते हुए वापस लौटाया जा रहा है, जिससे लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है।

राजधानी रायपुर में कोरोना का टीका के लिए कई अस्थायी टीकाकरण केन्द्र बनाए गए है। इनमें कोटा में भी एक केन्द्र बनाया गया है। टीकाकरण के लिए सीजी टीका पोर्टल में ऑनलाईन पंजीयन किया जा रहा है। ऑनलाइन पंजीयन कराने के बाद आज कई लोग जब कोटा केन्द्र पहुंचे तो वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा उन लोगों को यह कहकर वापस लौटा रहे है कि टीका की उपलब्धता के अनुसार आज सिर्फ उन्हीं लोगों को टीका लगेगा, जिन्होंने आज की तारीख में पंजीयन कराया है।

इसलिए जिन लोगों ने पूर्व में ऑनलाइन पंजीयन कराया है उन्हें दोबारा ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा। स्वास्थ्य कर्मियों की बात सुनकर लोग आक्रोशित हो गये और वहां हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा करने वाले लोगों का कहना है कि 16 मई को भी वे टीका लगवाने के लिए पहुंचे थे लेकिन उस दिन भी उन्हें यहीं कहकर वापस लौटा दिया गया था और जब वे दोबारा यहां पहुंचे तो उन्हें फिर से पंजीयन कराने की बात कहीं जा रही है।

लोगों का कहना है कि जिस तरह से टीकाकरण केन्द्रों में यह स्थिति बन रही है उससे यहीं लग रहा है कि ऑनलाईन पंजीयन की व्यवस्था में या तो खराबी है या फिर टीका की उपलब्धता के अनुसार पंजीयन नहीं कराया जा रहा है। लोगों ने यह भी कहा कि अगर किसी टीकाकरण केन्द्र में एक दिन में सिर्फ 100 टीका उपलब्ध कराया गया है तो उसके लिए पंजीयन भी सिर्फ 100 लोगों का ही होना चाहिए, लेकिन ऑनलाइन में 200 से अधिक लोग पंजीयन करा रहे है जिसके कारण केन्द्रों में यह स्थिति बन रही है।

Latest articles

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here