दुर्ग जिले के दक्षिणी छोर पर खारुन तट पर बसे ग्राम ग्राम पंचायत ओदरागहन में पैदल मार्च निकाला गया। पैदल मार्च की शुरूआत वेलनेस सेंटर से प्रारंभ किया जिसमें रानीतराई थाना प्रभारी व्ही.प्रभा राव सहित थाना स्टाफ, पंचायत प्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग
युवा सरपंच जिनेश जैन राजा के नेतृत्व मैं एवं
मितानिनों का सहयोग प्राप्त हुआ। उक्त दौरान गांव को सेनिटाइज मशीन के माध्यम से किया। ग्रामीणों को मास्क बाँटा गया। और कोरोना से डरने के बजाय लड़ने का संदेश दिया।
विगत दिनों हुए ग्राम में सामान्य मौत की वजह से सरपंच राजा ने ग्रामीणों से आग्रह किया कोरोना के भय से अपने अंदर की अन्य बीमारियों को न छुपाए स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखते हुए संबंधित अस्पताल जाकर इलाज कराए। अपने मो. नम्बर को हेल्पलाइन नम्बर के रूप में बताते हुए तक़लीफ होने पर सम्पर्क करने का आग्रह भी किया। जबकि 2 दिनों पूर्व गांव में भ्रमण कर लोगो को विटामिन सी सहित जिंक की टेबलेट लोगो को बाटा गया था। जिन लोगो मे लक्षण दिए निश्चित तौर से परहेज करें। अपने घर पर ही अलग से रहे सुरक्षा बरते। अपने बच्चों को घर से बाहर न निकलने दे बच्चे एक दूसरे के संपर्क में आ रहे है जिससे संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसलये सतर्कता बरते बेवजह घर से बाहर निकलकर कोरोना को न्योता नही दे।
पैदल मार्च में समम्मिलित लोगो को काढ़ा का पावडर किया भेंट
आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों से बनी काढा का पावडर थाना स्टाफ सहित उपस्थित सभी अतिथियों को भेंट किया। और सभी कोरोना वारियर्स का आभार व्यक्त किया। स्वास्थ्य विभाग सीएचओ वी.के. साहू ने कहा कि ग्राम के किसी भी व्यक्ति को संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर वेलनेस सेंटर से संपर्क करे। और कोरोना की जांच करवाएं। रानीतराई थाना प्रभारी वी प्रभा राव ने लोगो को सतर्कता बरतने का आग्रह किया जो लोग लापरवाही करेंगे उनके ऊपर कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी। इस दौरान एएनएम श्रीमतिदीपक साहू, पंच ओमकार साहू,जानकीबाई,नेमिनबाई,पुष्पा बाई मितानिन तारेश्वरी बाई ,भूमिका गञ्जीर सहित उपस्थित रहे।
