वन नेशन, वन इलेक्शन पर कमेटी का गठन, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे अध्यक्ष, विपक्ष ने बताया चुनावी चाल

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ कराने वन नेशन, वन इलेक्शन की दिशा में आगे बढ़ना शुरू कर दिया है। समाचार एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि केंद्र सरकार ने वन नेशन, वन इलेक्शन पर कमेटी का गठन शुरू कर दिया है।

वन नेशन, वन इलेक्शन पर कमेटी का गठन किया गया है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें, केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। चर्चा है कि इस सत्र में कई बड़े बिल लाए जा सकते हैं, जिनमें One Nation, One Election प्रमुख है।

इधर संसद के विशेष सत्र को विपक्ष ने चुनावी चाल बताया है। विपक्षी दलों को भी लगाने लगा है कि केंद्र सरकार लोकसभा चुनाव समय पूर्व करवा सकती है। इस साल मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Latest articles

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here