व्यापारी संघ के (अध्यक्ष) सोहेल सेठी जी के साथ पंडरी बस स्टैंड के अधिकतर व्यापारियों ने कलेक्टर और नगर निगम महापौर को सौंपा ज्ञापन

खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ ::: रायपुर पंडरी स्थित बस स्टैंड को भाठागांव स्थित नए अंतरराज्यीय बस स्टैंड में शिफ्ट किया जा रहा है। इससे पुराने बस स्टैंड में होटल, बस सर्विस, ऑटो सर्विस, चाय, पान दुकान सहित विभिन्न व्यवसाय करने वाले छोटे कारोबारी प्रभावित हो रहें हैं।

बस स्टैंड व्यापारी संघ की ओर से आज व्यापारियों ने कलेक्टर सौरभ कुमार से मुलाकात की। उन्होंने कलेक्टर को बताया कि पंडरी बस स्टैंड में परिवहन संचालन पूरी तरह बंद होने से व्यापारियों का व्यापार पूरी तरह से प्रभावित हो जाएगा। लोगों को जीवन यापन का संकट उत्पन्न होगा इसलिए उन्हें भी नए बस स्टैंड में विस्थापित कर दुकान या दुकानों के लिए जमीन आबंटित की जाए।

नगर निगम मैं भी सौंपा गया ज्ञापन

बस स्टैंड व्यापारी संघ- के (अध्यक्ष).. सोहेल सेठी ..जी के साथ रायपुर पंडरी बस स्टैंड के अधिकतर व्यापारीयो ने नगर निगम मुख्यालय में महापौर एजाज ढेबर जी से मुलाकात कर विधिवत व्यवस्थापन को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

Latest articles

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here