{{खुलासा छत्तीसगढ़ }}
कोरिया : थाना खड़गवां चिरमिरी में एक डॉक्टर द्वारा बलात्कार का मामला सामने आया जहाँ आरोपी पैरामेडिकल डॉक्टर अबू काशिम खान ग्राम दुबछोला में पीड़िता को इंजेक्शन लगाकर कमरे में बंद कर पीड़िता के साथ जबरन बलात्कार किया।
पीड़ित की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध धारा 342, 376 ,506 ता.हि. एवं 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया । विवेचना दौरान पुलिस अधीक्षक कोरिया चंद्रमोहन सिंह(IPS) अति.पु.अधीक्षक मधुलिका सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक पी.पी.सिंह द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन के आधार पर थाना प्रभारी द्वारा आरोपी को पकड़ने के लिए टीम तैयार किया गया एवं आरोपी का पतासाजी कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज गया हैं। सम्पूर्ण कार्यवाही में थानाप्रभारी खड़गवां विजय सिंह, सउनि आर.एस. मरावी, प्र.आर. शैलेन्द्र रजक, आर.जसप्रीत सिंह ,प्रवेश बंजारे, धनंजय निषाद, राजेश सिंह, अनिल यादव, लिंगराज मंडल, राजेश कुमार का सराहनीय योगदान रहा।