खुलासा छत्तीसगढ़ रायपुर। पारागांव बरोंडा वाले सुंदरनगर निवासी सतीश दुबे का आज रायपुर के वी वाय हास्पिटल में सुबह 7.30 बजे कोविड उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। पारिवारिक सदस्यों ने स्नेहीजनों से कोविड नियम के तहत घरों से ही संवेदना व्यक्त करने का आग्रह किया है। श्री दुबे के निधन पर विप्र समाज ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।