खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर माधोपारा में हज़रत हाण्डी वाले बाबा साहब दरगाह कमेटी मौदहापारा में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण शिविर आज 10 बजे सुबह से हज़रत हांडी वाले बाबा दरगाह कमेटी की तरफ से रखा गया जिसमे मौदहापारा के लोगो मे टीकाकरण को लेकर काफी उत्साह था महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया 18 साल ऊपर के लोगो ने बड़े ही उत्सुकता के साथ व 90 साल के बुजुर्ग ने टीका लगवाया रायपुर नगर निगम महापौर श्री एज़ाज़ ढेबर के सहयोग से टीका करण का आयोजन हज़रत हांडी वाले बाबा साहब के दरगाह शरीफ में तिर्तीय शिविर का आयोजन किया गया आज कोरोना से बचाव के लिए 90 साल के पुरूष व 87 साल की महिला बुजुर्ग ने टीका लगवाया इस टीकाकरण शिविर में 240 लोगो ने टीका लगवाया
वार्ड पार्षद मोहम्मद अनवर हुसैन उपस्थित थे व नगर निगम रायपुर ज़ोन 2 के आयुक्त विनय मिश्रा,उपअभियंता सतीश पटेल अब्दुल नफीस स्वच्छता निरीक्षक जोन 2 नजीब खान नगर निगम रायपुर व मेडिकल स्टाफ, व दरगाह शरीफ के सज्जादा नशीन इरफान जिलानी व दरगाह कमेटी के मुख्तार अशरफी रमीज़ अशरफ हाजी इस्लाम बाबा नवाज़, सनद, हसन, शाकिब, नुरुल,सलमान सोनू, अनिल यादव गोलू, सुनील यादव, शहनवाज़ गोलू, जावेद,मेम्बरों ने काफी मेहनत करके टीका करण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन करवाया, टीका करण को लेकर मौदहापारा के नागरिकों की यह राय आई कि नगर निगम रायपुर को हर सप्ताह मौदहापारा में टीका करण अभियान जारी रखना चाहिए