11 साल की मासूम से रेप, लिफ्ट देने के बहाने युवती को गाड़ी में बिठाया, फिर जंगल में किया अनाचार

रायगढ़। लिफ्ट देने के बहाने युवती से दुष्कर्म करने का ताजा मामला सामने आया है। आरोपी ने जंगल में युवती के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। इधर कोंडागांव में भी 11 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप हुआ है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाशी में जुट गई है।

रायगढ़ में सामने आए युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी ने लिफ्ट देने के बहाने अपने गाड़ी में बिठाया। इसके बाद आरोपी युवती को जंगल ले गया, जहां उसके साथ अनाचार किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घरघोड़ा थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।

कोंडागांव में 11 साल की मासूम से दुष्कर्म
कोंडागांव के सातगांव में 11 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है।

Latest articles

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here