देश मे कोरोना का फिर रिकॉर्ड टूटा,4.12 नए केस 3980 लोगो की मौत हुई बाईट 24 घंटे में

देश में कोरोना (Corona) की दूसरी लहर और भी ज्‍यादा खतरनाक होती जा रही है. देश में कोरोना संक्रमित मरीजों (Corona Patient) की संख्‍या हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है. पिछले 24 घंटे में नए मरीजों और मौत के आंकड़ों ने पुराने सभी रिकॉर्ड ध्‍वस्‍त कर दिए हैं. बता दें कि पिछले एक दिन में देशभर में 4 लाख 12 हजार 262 पॉजिटिव केस (Positive Case) सामने आए हैं, जबकि 3,980 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. ये दूसरी बार है जब एक दिन में कोरोना के 4 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं. इससे पहले 30 अप्रैल को 4 लाख 2 हजार 14 मामले सामने आए थे. उस दिन 3525 मरीजों की मौत हुई थी.

पिछले 24 घंटे में कोरोना से होने वाली मौत के बाद देश में कोरोना महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 2,30,168 से अधिक हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि नए मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 2,10,77, 410 हो गए हैं. ये आंकड़े इस लिए भी डराने वाले हैं क्‍योंकि पिछले 24 घंटे में ठीक हुए मरीजों की संख्या कल के मुकाबले कम हुई है. मंगलवार को 3.37 लाख मरीज ठीक हुए थे, वहीं आज 3.29 लाख मरीज ही ठीक हुए हैं.

Latest articles

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here