प्रदेश में आज कहीं-कहीं हल्की वर्षा के साथ आकाशीय बिजली गिरने व अंधड़ चलने की संभावना…

रायपुर: एक चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण पश्चिम मध्यप्रदेश के ऊपर 2.1 किलोमीटर ऊंचाई तक की स्थित है। एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका/हवा की अनियमित गति दक्षिण पश्चिम मध्यप्रदेश से तटीय कर्नाटक तक मराठवाड़ा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है।

पूर्व-पश्चिम द्रोणिका दक्षिण पश्चिम मध्यप्रदेश से उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल और सिक्किम तक पूर्वी मध्यप्रदेश, झारखंड और दक्षिण बिहार होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आ रही है। प्रदेश में कल दिनांक 10 मई को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है।

प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अकाशी बिजली गिरने और अंधड़ चलने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में बारिश का उत्तर छत्तीसगढ़ में मुख्यत: रहने की संभावना है ।

Latest articles

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here