कर्मचारियों ने एम्बुलेंस में ही महिला का सफल प्रसव करवाया
बिलासपुर – आज 108 को सूचना मिली कि एक महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है सूचना मिलते ही पायलट लक्ष्मी कुमार व ईएमटी सतीश जायसवाल एम्बुलेंस लेकर ग्राम परडिया पहुंचे। वहाँ से 22 वर्षीय प्रसूता विजेता दिवाकर, पति सतीश दिवाकर को गाड़ी में बिठाकर अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में महिला को प्रसव पीड़ा इतनी बढ़ गई कि तिहाला दिह के पास सड़क किनारे एंबुलेंस को रोकना पड़ा। ईएमटी सतीश और पायलट ने सुरक्षित स्वस्थ बच्चे का जन्म कराया। विजेता का यह पहला बच्चा है। उसने लड़की को जन्म दिया। बच्ची का वजन तीन किलो है। प्रसव के बाद एंबुलेंस कर्मियों ने तखतपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दोनों को भर्ती करवाया। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।