खुलासा छत्तीसगढ़ रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्व.अजीत जोगी की आज पहली पुण्य तिथि है। इस मौके पर उनके शुभचिंतकों ने पूरे प्रदेश में उन्हे श्रद्धांजलि सभा करते हुए याद किया। राजधानी के अनुग्रह में भी दोपहर एक बजे एक श्रद्धांजलि सभा रखी गई थी। उनकी धर्मपत्नी डा.रेणु जोगी एक आपरेशन के बाद दिल्ली के मेदांता में स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं अपने पुत्र अमित जोगी व अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ जोगी की छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए याद किया।
Related articles