मारपीट मामला : मीडिया से रूबरू हुईं Nisha Rawal, कैमरे के सामने सुनाई अपनी आपबीती…

खुलासा छत्तीसगढ़ मुंबई. धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नैतिक का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुए अभिनेता Karan Mehra इन दिनों पारिवारिक कलह की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं. Nisha Rawal ने Karan Mehra पर मारपीट का आरोप लगाया था, जिसके बाद उनकी शिकायत पर गोरेगांव पुलिस ने करण को गिरफ्तार भी कर लिया था.

वहीं अब Nisha Rawal ने हाल ही में अपने घर के बाहर इस मुद्दे पर मीडिया से रूबरू हुईं हैं. Nisha Rawal ने मीडिया को बताया है कि करण ने उन पर कई बार हाथ उठाया है, ये उनके लिए बेहद मामूली सी बात है. Nisha का वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

इस वीडियो में Nisha Rawal कहती हैं कि करण ने उन्हें घूंसा मारा है और उसके कारण उनके चेहरे पर निशान भी आए हैं. जब Nisha से पूछा गया कि ये सब इतने समय से क्यों झेल रही थीं? निशा ने बताया क्योंकि वो Karan से बेहद प्यार करती थीं. उन्होंने कहा, ‘मैं आज भी उससे प्यार करती हूं. मैं मूर्ख थी, ये सब मेरे मुंह पर तमाचा है क्योंकि मैं उससे अलग होने के लिए तैयार नहीं थी.’ इस बातचीत के दौरान Nisha ने मीडिया में अपने फोन से दो तस्वीरें दिखाईं हैं, जिसमें एक फोटो में उनकी आंख पर निशान नजर आया और दूसरी तस्वीर में उनके सिर से खून बहता दिखाई दे रहा था.

वीडियो में Nisha कहती हैं कि ये सब मेरे लिए आसान नहीं है, मुझे भी कैमरे के सामने जाना है. मैं ये नहीं चाहती कि एक दिन मेरा बच्चा बड़े होकर कहे कि मां तुम्हें अपने लिए खड़े होना चाहिए था. Nisha कहती हैं कि मैं उसके सामने गलत उदाहरण नहीं रखना चाहती.

बता दें कि एक्ट्रेस Nisha Rawal ने पति करण मेहरा के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराते हुए उन पर एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर और धोखा देने जैसे कई आरोप भी लगाए हैं. करण ने Nisha Rawal द्वारा उन पर लगाए सभी आरोपों को निराधार और झूठा बताया है.

दोनों की मुलाकात साल 2008 में हंसते-हंसते फिल्म के सेट पर हुई थी. निशा उस फिल्म में एक्ट्रेस थीं और पहली मुलाकात देखते-देखते प्यार में बदल गई. कई साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद करण ने निशा के जन्मदिन पर उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था. इसके बाद 24 नवंबर 2012 को दोनों ने शादी रचा ली थी.

Latest articles

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here