BREAKING : प्लेन हाइजैक कर पाकिस्तान ले जाने की धमकी, एयरपोर्ट अथॉरिटी में मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। प्लेन हाइजैक कर पाकिस्तान ले जाने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किये गए युवक का नाम उज्जवल जैन बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी के पास एक फोन आया जिसमें आरोपी ने प्लेन को हाइजैक कर पाकिस्तान ले जाने की धमकी दी। प्लेन हाइजैक की सूचना पर एयरपोर्ट अथॉरिटी में हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट से रवाना होने वाले तमाम जहाजों के साथ ही यात्रियों और उनके सामान की बारिकी से तलाशी ली गई। जब तलाशी पूरी हो गई उसके बाद ही विमान को रवाना गया। इस वजह से कई फ्लाइटें लेट हो गई।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने फोन कॉल की सूचना पुलिस को दी। हाईजेक की बात सुनते ही पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए। फोन करने वाले का पुलिस ने जब लोकेशन ट्रेस किया वह शुजालपुर में मिला। जिसके बाद पुलिस आरोपी के घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस भोपाल लेकर आ गई है, जहां उससे पूछताछल की जा रही है। पुलिस के आला अधिकारी दोपहर को प्रेसवार्ता लेकर पूरे मामले का खुलासा करेंगे।

Latest articles

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here