रायपुर। महापौर एजाज ढेबर ने आज बैल गाड़ी की सवारी कर पेट्रोल-डीजल समेत अन्य क्षेत्रों में बढ़ती महंगाई का विरोध किया. महापौर ने कहा कि मोदी सरकार देश के लोगों को लूट रही है. इससे आम इंसान का जीना दूभर हो गया है. अब लोगों को साथ मिलकर महंगाई रूपी महामारी से देश को बचाना है. भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ़ हल्ला बोलना होगा. सड़क से सदन तक के लिए लड़ाई लड़ना होगा.
महापौर एजाज ढेबर निवास स्थान से निगम मुख्यालय तक बैलगाड़ी की सवारी कर रैली निकाली. इस दौरान महापौर एजाज़ ढ़ेबर ने कहा कि महंगाई से जनता त्रस्त है. जीना दूभर हो गया है. हर वर्ग के लोग परेशान हैं. चाहे किसान हो या गृहिणी सभी परेशान हैं.
केंद्र सरकार लोगों को लूट रही है क्योंकि तेल की क़ीमत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक तिहाई यह देश में पहली बार पेट्रोल डीज़ल की क़ीमत तीन अंकों में पहुंचा है. इसी को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया जा रहा है, ताकि केंद्र सरकार ने उसे जागे और लोगों को राहत मिले.
यह लड़ाई लगातार जारी रहेगी जब तक महंगाई कम न हो जाए. सड़क से सदन तक की लड़ाई लड़ी जाएगी. छत्तीसगढ़ में ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए महंगाई को लेकर आम जनता, जन प्रतिनिधि मोर्चा खोल रहे हैं. वक़्त आने पर जनता इसके हिसाब ज़रूर लेगी.