रायपुर। रेलवे सुरक्षा बल रायपुर ने रेलवे में लोकोपायलट के पद पर बिलासपुर में कार्यरत होने एवं रेलवे में नौकरी लगाने के नाम से फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उससे कुल 1,17,000 रूपए की राशि बरामद की है ।
आपको बता दे की दक्षिण मध्य रेलवे के प्रभारी सुशील यादव के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल रायपुर को सूचना मिली कि एक आरोपी गाडी संख्या 02738 गौतमी एक्सप्रेस से एक महिला यात्री का छोटा बैग जिसमें सोने का नेकलेस, कान का टाप, सोने का चैन रिंग सहित, कान का रिंग इत्यादि एवं नगद 18000/- हजार कुल कीमत 78000/- रूपए चोरी कर रायपुर की ओर भाग गया है। आरोपी का फोटो एवं मोबाईल नंबर भी साझा किया गया ।
उक्त सूचना को मण्डल सुरक्षा आयुक्त से रायपुर को अवगत कराया गया और ए.एन. सिंह ने महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त बिलासपुर व संजय कुमार गुप्ता मण्डल सुरक्षा आयुक्त, रायपुर के कुशल मार्गदर्शन में सुशील यादव, निरीक्षक अपराध गुप्तचर शाखा डाटा एनालिटिकल विंग रायपुर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए साईबर सेल रायपुर से समन्वय कर आरोपी के मोबाईल की ट्रेकिंग करवाई गई ।