महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या,शादी को हुए थे सिर्फ 15 दिन

नई दिल्ली. पति और पत्नी का सात जन्मों तक बंधन होता है, जो जिंदगी भर हर मुसीबत में एक दूसरे का साथ निभाते हैं। दोनों एक दूसरे के लिए किसी देवदूत से कम नहीं होते, क्योंकि पति एक पत्नी का सुहाग भी होता है, जिसकी हर महिला कामना करती है।

इस बीच एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। शादी के 15 दिन बाद ही महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से पति की हत्या करा दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला मध्य प्रदेश के विदिशा जिले का है।

विदिशा पुलिस अधीक्षक के मुताबिक तहसील लटेरी के ग्राम मलिया खेड़ी में मंगलवार की रात जब नव दंपत्ति सो रहे थे उसी समय पति की हत्या हो गई थी। जिस पर पत्नी बेसुध होने की बात कहती रही, लेकिन पुलिस पहले दिन से ही पत्नी को संदिग्ध मानकर चल रही थी और अब पुलिस ने इस मामले को को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है।

दरअसल, एक दिन पहले ही ससुराल आई पत्नी ने अपने 4 साल के प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या करवा दी थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें क‍ि प्रेमिका ने अपने प्रेमी को फोन कर बुलाया था और कहा क‍ि तुम आ जाओ, निपटा दो सोनू को। शुभम अपनी मोटरसाइकिल में में कुल्हाड़ी बांधकर हत्या करने के ल‍िए गांव आया था।

इसके बाद दोनों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दे डाला। शादी के 15 दिन बाद नव विवाहिता ने अपने पति की बेरहमी से हत्या करा दी। पत्नी ने पत‍ि के दोनों हाथ पकड़े थे और प्रेमी ने कुल्हाड़ी से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी. इस घटना के बाद से ही गांव में सनसनी फैल गई थी.

व‍िद‍िशा एसपी व‍िनायक वर्मा ने बताया क‍ि 6 जुलाई की सुबह थाना आनंदपुर में सूचना प्राप्त हुई थी कि 22 साल के युवक सोनू की हत्या हुई थी. उसकी पत्नी ने एक दिन पहले ही यहां आकर विवाद शुरू किया था. हम पहले से ही कॉल डिटेल्स और अन्य सूचना के आधार पर इसकी पत्नी कृष्णाबाई को संदिग्ध मानकर चल रहे थे.

एसपी ने आगे बताया क‍ि इसकी जान पहचान अब्दुल्लागंज जिला रायसेन के शुभम से पिछले 4 सालों से थी और उसे सोनू से शादी रास नहीं आ रही थी। 5 एवं 6 जुलाई की दरमियान रात इन दोनों ने मिलकर सोनू की हत्या कर दी। सोनू केशव पर धारदार हथियार से गहरा घाव बना था. इस वारदात के खुलासे में एसडीओपी लटेरी एवं थोड़ा सहयोग एसडीओपी अब्दुल्लागंज का हमें मिला है।

Latest articles

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here