महासमुंद-पुलिस अधीक्षक महासमुन्द दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा जिलें में संदिग्ध गतिविधियों, अवैध मादक पदार्थो के विक्रय एवं अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। जिसके तहत् थाना सिटी कोतवाली एवं सायबर सेल की टीम संदिग्ध लोगो पर नजर रखी हुई है कि दिनांक 17.07.21 को मुखबीर से सूचना मिली की शनि मंदिर के पास कुछ संदिग्ध लोग घुम रहे है जो कुछ कलाकृति वाले वन्यप्राणी हाथी दांत बहुमुल्य वस्तु बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं।

मुखबीर सूचना पर सायबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली की टीम मंदिर से पास पहुचकर पर मुखबीर के निशानहेदी पर व्यक्ति की पता तलाश कर पकड़ा गया है। जिनसे पूछताछ किया गया तो अपना नाम सोनू मित्तल पिता स्व. नरेश मित्तल उम्र 34 वर्ष सा. वार्ड नं. 10 डागा चैक खरियार रोड़ ओड़िशा हाल श्रीराम कालोनी महासमुंद बताया तथा महासमुंद आने व कलाकृति वाले वस्तु रखे होने के संबंध में पूछताछ किया गया तो गोल मोल जवाब देने लगा।
बेशकीमती नायाब कलाकृती
जिसपर पुलिस टीम युवक की तलाशी ली तो उनके पास 07 नग हाथी दांत हाथी दांत पर नक्काशी की हुई बेशकीमती नायाब कलाकृती रखे मिला। जिसके संबंध में पूछताछ कर हाथी दांत पर नक्काशी की हुई बेशकीमती नायाब कलाकृती रखने व उसे बेचने का वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया है। जिनके पास कोई वैधानिक दस्तावेज नही होने पर आरोपी सोनू मित्तल को मौके पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 07 नग वन्य प्राणी हाथी के दांत से बने हाथी दांत पर नक्काशी की हुई बेशकीमती नायाब कलाकृती जैसे ट्राफी कीमती 5,12,000 रूपये, जिसमें किसी रजवाड़े या मंदिरों में नकाशी के प्रयोग में लाये जाने वाली कलाकृति के नमुने बने को जप्त किया गया।