राजधानी रायपुर में बढ़ते अपराध मैं एक और अपराध सामने आया है।जो की इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला है ।रायपुर वीआईपी रोड स्थित टेमरी गांव में पुलिस को सूचना मिली की एक व्यक्ति तेंदुआ खाल की अवैध बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है पुलिस को जिस व्यक्ति की तलाश थी। आखिरकार वह व्यक्ति काली कलर की एक्टिवा वाहन मैं बैठा था। पुलिस ने आखिरकार घेराबंदी करके शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी निखिल कुमार पिता सिद्धेस्वर प्रसाद सिंह उम्र 31 साल आनंद नगर तेलीबांधा का है। आरोपी के पास से बरामद एक नग तेंदुआ खाल जप्त किया गया । कीमत 10 लाख एवं एक एक्टिवा वाहन जिसकी कीमत 20000 कुल कीमत 1020000 जप्त किया गया। थाना माना कैंप में अपराध दर्ज कर पूछताछ जारी है।