पति ने दी जान से मारने की धमकी पत्नी ने किया महिला आयोग में मामला दर्ज…

खुलासा छत्तीसगढ़,रायपुर: पत्नी द्वारा महिला आयोग में शिकायत करने पर पति ने गाली-गलौच कर दी जान से मारने की धमकी। मामले की रिपोर्ट सिविललाईन थाने में दर्ज करायी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना सरायपाली महासमुंद निवासी प्रियंका नंद 33 वर्ष पति विजय नंद ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि पीडि़ता अपने पति के खिलाफ महिला आयोग में शिकायत दर्ज करायी है इस मामले में 31 जुलाई को शाम 5 बजे महिला आयोग परिसर में पेशी पर गई थी तभी उसके पति ने गाली-गलौचकर जान से मारने की धमकी दिया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Latest articles

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here