खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ छत्तीसगढ़ में मां-बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने वाला हत्या का दर्दनाक मामला सामने आया है.पुलिस अधीक्षक श्री आई. के. एलिसेला जिला बलौदाबाजार के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती निवेदिता पाल एवं श्री संजय तिवारी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बिलाईगढ़ के निर्देशन पर थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कौशले के नेतृत्व में दिनांक 06.08.2021 को थाना बिलाईगढ़ के अप. क्र. 127/2021 धारा 302 भादवि के सूचक गणेशराम साहू पिता स्व. रामलाल साहू उम्र 42 साल साकिन तालपारा पवनी की रिपोर्ट पर थाना बिलाईगढ़ में मर्ग क्र. 34/2021 धारा 174 जा.फौ. का मर्ग इंटिमेशन चाक कर हमराह स्टाफ के मौका घटना स्थल तालपारा ग्राम पवनी रवाना हुआ जाकर मृतिका के पुत्र गणेश राम साहू को पूछताछ करने पर बताया की बड़े भईया जोहन लाल साहू मेरे घर आकर बताया कि मै मॉ धनकुंवर साहू को तीन तुफान की तो उपर पहुंचा दिया प्रार्थी घर जाकर देखने पर मॉ धनकुवंर साहू मृत अवस्था में पड़ी थी

तथा उनके कमर के पीछे से खून का दाग दिख रहा था कि प्रार्थी के बड़े भईया जोहन लाल साहू पित स्व. रामलाल साहू उम्र 49 साल साकिन तालपारा पवनी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 05.08.2021 रात्रि 10ः30 बजे मॉ धनकुवंर के साथ अनबन होने से घर में रखे गैती से मॉ के सिने में प्राणघातक संघातिक चोंट पहुंचाकर हत्या कर दिया,
आरोपी का मेमोरण्डम कथन के आधार पर आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त गैती को बरामद किया गया है तथा आरोपी जोहन लाल साहू पित स्व. रामलाल साहू उम्र 49 साल साकिन तालपारा पवनी थाना बिलाईगढ़ द्वारा घटना घटित करना स्वीकार करने पर दिनांक 06.08.2021 के 13ः10 बजे को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।