रायपुर। धारदार व घातक हथियारों के साथ आरोपित बालकृष्ण सिन्हा उर्फ बिल्लू गिरफ्तार किया गया है। थाना उरला क्षेत्रांतर्गत मिश्रा ढ़ाबा के सामने मेन रोड सरोरा पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार व घातक हथियार लेकर आने जाने वालों को दिखाकर लहरा व डरा धमका रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल और थाना उरला की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर देखा गया कि एक व्यक्ति हाथ में धारदार हथियार रखकर लहरा रहा है, जिसे टीम के सदस्यों द्वारा घेराबंदी कर धारदार घातक हथियार के साथ पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम बालकृष्ण सिन्हा उर्फ बिल्लू निवासी कबीर नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा बालकृष्ण सिन्हा की तलाशी लेने पर उक्त धारदार घातक हथियार के अतिरिक्त उसके पाॅकेट में एक और बटनदार धारदार हथियार रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी बालकृष्ण सिन्हा उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 नग धारदार हथियार जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रायपुर पुलिस द्वारा धारदार व घातक हथियार रखकर घुमने वालों एवं खरीदी-बिक्री करने वालों के साथ ही आनलाइन शापिंग साईट जैसे एमेजाॅन, फ्लिपकार्ट सहित अन्य शापिंग साईट से धारदार व घातक हथियार मंगाने वालों पर नजर रखीं जा रहीं है। अवैध रूप से धारदार व घातक चाकू रखकर घुमने वालों एवं खरीदी – बिक्री करने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।