Big Boss winner, एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक से मौत,

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। मुंबई पुलिस के सूत्रों ने बताया, अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के शरीर पर कोई चोट नहीं आई है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। एक टीम जांच के लिए शुक्ला के घर पर मौजूद है। थोड़ी देर में उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

सिद्धार्थ शुक्ला ने आखिरी बार 30 अगस्त को ट्विटर पर पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने सुमित अंतिल और अवनि लेखारा को बधाई दी थी। 

मुंबई पुलिस के सूत्रों ने बताया, अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के शरीर पर कोई चोट नहीं आई है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। एक टीम जांच के लिए शुक्ला के घर पर मौजूद है।

खबरों की मानें तो अस्पताल लाए जाने से पहले ही सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हो चुकी थी। थोड़ी देर में एक्टर का पोस्टमार्टम किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने रात को सोने से पहले कुछ दवाई खाई थीं लेकिन उसके बाद वह उठ ही नहीं पाए।

बिग बॉस के घर में उनके साथ प्रतिभागी के तौर पर रह चुकीं हिमांशी खुराना ने लिखा कि “ओह माय गॉड। ये यकीन मानना मुश्किल है। RIP सिद्धार्थ शुक्ला”

सिद्धार्थ की सहयोगी और बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी सना खान ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। सना ने बताया, शहनाज गिल पूरी तरह से टूट चुकी हैं। एक्टर गौतम रोडे ने लिखा- जीवन इतना अप्रत्याशित है। सिद्धार्थ के निधन के बारे में सुनकर बिल्कुल स्तब्ध हूं। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

Latest articles

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here