राजधानी में चोरी की 02 नग एक्टिवा वाहन के साथ आरोपी चंदन तांडी गिरफ्तार

खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर विवरण – मोटर सायकल चोरी की घटनाओं को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।

जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित करने के साथ ही समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने – अपने थाना क्षेत्र में वाहन चोरी के आरोपियों को ट्रैप करने हेतु विशेष टीम का गठन किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 03.12.21 को थाना सिविल लाइन पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत तनिष्क शोरूम के पास एक व्यक्ति एक्टिवा वाहन रखा हुआ है तथा वाहन को सस्ते दाम में बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति एवं वाहन को चिन्हांकित कर व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ मंे व्यक्ति ने अपना नाम चंदन तांडी निवासी राजेंद्र नगर रायपुर का होना बताया।

टीम के सदस्यों द्वारा चंदन तांडी से वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा गोल मोल जवाब देकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था एवं वाहन के संबंध में किसी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर चंदन तांडी द्वारा एक्टिवा वाहन को चोरी का होना बताया गया। जिस पर आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरी की कुल 02 नग होंडा एक्टिवा वाहन जुमला कीमती लगभग 80,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में धारा 41(1+4)/379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – चंदन तांडी पिता परदेसी उम्र 35 वर्ष निवासी डॉक्टर राजेंद्र नगर थाना सिविल लाइन रायपुर।

Latest articles

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here