(चरस) के साथ आरोपी मोहम्मद सादिक (मोनू) गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 70,000 रूपए कीमत का चरस किया गया जप्त

 थाना सिविल लाईन क्षेत्र के आॅक्सीजोन गार्डन पास चरस बिक्री करने की फिराक में कर रहा था ग्राहक की तलाश।

 नशे के कारोबार में अंकुश लगाने की दिशा में एक और बड़ी कार्यवाही।

 आरोपी के कब्जे से 67.17 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ चरस कीमती 70,000/-रूपए किया गया है जप्त।

 आरोपी के कब्जे से 01 नग नोकिया कंपनी का की-पैड मोबाईल फोन एवं नगदी रकम 1200/- रूपए भी किया गया है जप्त।

 आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 660/21 धारा 21(बी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

 नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का अभियान ‘‘आॅपरेशन क्लीन‘‘ लगातार रहेगा जारी।

विवरण – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने, निर्देश देने के साथ ही इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के संबंध में भी निर्देशित किया गया है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने – अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 14.12.2021 को थाना सिविल लाईन की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत स्थित आॅक्सीजोन गार्डन पास एक व्यक्ति अपने पास चरस रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री तारकेश्वर पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी द्वारा थाना प्रभारी सिविल लाईन श्री सत्य प्रकाश तिवारी को आरोपी को प्रतिबंधित मादक पदार्थ चरस के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए उक्त स्थान पर जाकर व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मोहम्मद सादिक तिगाला निवासी संतोषी नगर टिकरापारा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पैंट की तलाशी लेने पर उसके पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ चरस रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी मोहम्मद सादिक तिगाला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 67.17 ग्राम मादक पदार्थ चरस कीमती 70,000/-रूपए, 01 नग नोकिया कंपनी का की-पैड मोबाईल फोन एवं नगदी रकम 1200/- रूपए जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 660/21 धारा 21(बी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। आरोपी द्वारा चरस को कहां से लाया गया है, के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है। *गिरफ्तार आरोपी- मोहम्मद सादिक तिगाला पिता मो. युनुस तिगाला उम्र 27 वर्ष निवासी नवाब मंजिल के.के. रोड मौदहापारा रायपुर हाल गोकुल नगर संतोषी नगर थाना टिकरापारा रायपुर।*

Latest articles

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here