खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर दिनांक 15 अक्टूबर, रविवार के दिन गुढियारी इकाई द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के शुभ अवसर पर कार्यक्रमों की शुरूआत केंद्रीय अध्यक्ष दाऊ अनुराग अग्रवाल ,गुढियारी इकाई अध्यक्ष दाऊ डॉ.राजेश अग्रवाल, सचिव दाऊ पंकज अग्रवाल एवम दाऊ श्री विट्ठल अग्रवाल जी द्वारा महाराज अग्रसेन जी की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर महाआरती की गई। तत्पश्चात अग्र-सखी मंच के सदस्यो द्वारा हनुमान चालीसा एवं भजन कीर्तन, कराओके के साथ प्रस्तुत किया गया। साथ ही पूजा थाली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे निर्णायक श्रीमती मधु अग्रवाल,श्रीमती रश्मि अग्रवाल (महिला प्रतिनिधि) थी ।

इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रीमती शोभा अग्रवाल, द्वितीय स्थान श्रीमती नीरजा अग्रवाल तथा सांत्वना पुरस्कार सुश्री अरना अग्रवाल को दिया गया । प्रसाद वितरण व स्वल्पाहार के बाद बाइक रैली कोटा स्थित अग्रवाल भवन से निकलकर पुरानी बस्ती स्थित श्री अग्रसेन भवन तक निकली गई ।

जहां इकाई के सभी अग्र-जन केंद्रीय समिति द्वारा आयोजित शोभा यात्रा में उत्साहपूर्ण सम्मिलित हुये।
इस अवसर पर इकाई के अग्र- सखी मंच और अग्र-युवा मंच के पदाधिकारी के साथ साथ बड़ी संख्या में अग्र-जन उपस्थित हुए। इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष दाऊ श्री अनुराग अग्रवाल, रायपुर इकाई सचिव दाऊ श्री अनुपम अग्रवाल , पत्रिका प्रभारी दाऊ डॉ.अमित अग्रवाल,उपाध्यक्ष दाऊ श्री बालाजी अग्रवाल,दाऊ श्री विकास अग्रवाल तथा संरक्षक दाऊ श्री अखिलेश अग्रवाल आदि भी उपस्थित रहे।
