RAIPUR CRIME: प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, नशे के सौदागरों पर राजधानी पुलिस का शिकंजा……

खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर =थाना कोतवाली बैरन बाजार स्थित फौव्वारा चौक पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की बिक्री करते आरोपियों को पकड़ा गया रंगे हाथ।*

आरोपियों के कब्जे से कुल 290 नग नाईट्रोसनटेन प्रतिबंधित नशीली टेबलेट तथा घटना से संबंधित 02 नग मोबाईल फोन किया गया है जप्त।

आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 50/2024 धारा 22 (ग) नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

विवरण – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में दिनांक 20.02.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत बैरन बाजार स्थित फौव्वारा चौक पास 02 व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखे है तथा बिक्री कर रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री पीताम्बर सिंह पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री योगेश साहू एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी कोतवाली को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम जिसान रजा एवं शेख ईनायत निवासी कोतवाली का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनकी तलाशी लेने पर उनके पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाईट्रोसनटेन रखा होना पाया गया। उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने/बिक्री करने के संबंध में दोनों से वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत करने पर उनके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से 290 नग नाईट्रोसनटेन प्रतिबंधित नशीली टेबलेट, बिक्री रकम 1,100/- रूपये तथा घटना से संबंधित 02 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 50/2024 धारा 22(ग) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

*गिरफ्तार आरोपी -*

*(1) जिसान रजा पिता अब्दूल गनी रिजवी उम्र 22 साल निवासी कालीबाडी चौक रायपुर।*

*(2) शेख इनायत पिता शेख सफी उम्र 24 साल निवासी बैरन बाजार फौव्वारा चौक रायपुर।*

*कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र ताम्रकार थाना प्रभारी कोतवाली, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र चन्द्रा, सउनि प्रेमराज बारिक, प्र.आर. रविकांत पाण्डेय, कुलदीप द्विवेदी, आर. आशीष राजपूत, लक्ष्मी नारायण साहू तथा थाना कोतवाली से सउनि सोनप्रसाद राजेत्री, आर. सुमित वर्मा एवं कसन रजा की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।*

Latest articles

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here