ADG जीपी सिंह के खिलाफ तगड़ी कार्रवाई,नक्सलियों से सांठगांठ की जांच करेगी SIT, मिले ये दस्तावेज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों ADG जीपी सिंह के खिलाफ तगड़ी कार्रवाई चल रही है. ACB और EOW पिछले चार दिनों से छापेमार औऱ पूछताछ कर रही है. जीपी सिंह के बंगले से अब तक करप्शन के कई दफन राज खुल चुके हैं.  ADG जीपी सिंह के पास से आय से अधिक संपत्ति, बेहिसाब करप्शन, दर्जनों बैंक अकाउंट और काली कमाई के सबूत मिले हैं. इसी बीच एक और बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें नक्सलियों से संबंधित दस्तावेज मिले हैं. सूत्रों के मुताबिक ADG जीपी सिंह से अब SIT भी कुख्यात सरेंडर नक्सली पहाड़ सिंह के संबंध में पूछताछ करेगी. इस खबर से एक बार फिर ADG जीपी सिंह की मुश्किलें और धड़कनें तेज होती दिख रही है.

ACB-EOW के बाद अब SIT करेगी जांच

सूत्रों के मुताबिक ACB और EOW को जांच दल को ADG जीपी सिंह के बंगले से पहाड़ सिंह के सरेंडर से रिलेटेड कई दस्तावेज मिले हैं. इन सभी दस्तावेजों में 47 लाख रुपये के इनामी नक्सली पहाड़ सिंह के सरेंडर मामले में पूछताछ होगी. बताया जा रहा है कि पहाड़ सिंह के पास नक्सलियों के करोड़ों रुपए जमा थे, जिन्हें वह नोटबंदी के दौरान व्यापारियों से बदलने के लिए लाया था. पहाड़ सिंह नक्सलियों के शहरी नेटवर्क का भी हिस्सा था.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नक्सलियों की भर्ती अभियान का तो वह प्रमुख था ही, उनके पैसों का हिसाब भी रखता था. जब उसने सरेंडर किया उस समय नोटबंदी हो गई थी. नक्सली नोटबंदी की दिक्कत से जूझ रहे थे. ऐसे में नक्सलियों ने अपने पुराने नोट बदलने के लिए पहाड़ सिंह के जरिए बाहर भेजे थे. चर्चा थी कि पहाड़ सिंह ने कई करोड़ रुपए कवर्धा, राजनांदगांव और दुर्ग के कुछ बड़े कारोबारियों को बदलने के लिए पुराने नोट दिए थे. एक खुफिया जगह पर पुलिस ने पहाड़ और इसके परिवार को हिरासत में ले रखा था.

Latest articles

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here