खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर आशीष शिंदे निर्वाचित अध्यक्ष युवा कांग्रेस रायपुर उत्तर विधानसभा और उनके सभी साथियों ने हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेर की बारगाह में हाजिरी देकर पूरे रायपुर छत्तीसगढ़ में शांति और अमन के लिए करी दुआएं
साथ ही उन्होंने अपने साथियों के साथ अजमेर में लंगर का इंतजाम भी कराया।
खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर बैजनाथ पारा मुस्लिम हॉल के पास बारात में नाचने समय युवकों में आपसी में हाथ लग जाने से शुरू हुआ विवाद मृतक फारूक निवासी ताजनगर जो लड़के पक्ष से शादी में शामिल हुआ था
आरोपीगन लड़की पक्ष से शामिल हुए थे नाचने में हाथ में लग जाने से विवाद हुआ जिस पर आरोपीगण मृतक फारूक जो स्टेज के पास था। तीनो आरोपीगण एक राय होकर चाकू को फारूक के सीने में घोंप कर हत्या किए । मामले में 3 आरोपी गिरफ़्तार तीनों आरोपी आपस में हैं भाई गिरफ्तार
खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर राजधानी में जहां आम नागरिक अपने काम काज से अपने घर की ओर जाते हैं वही धारदार चाकू के साथ आरोपी शिवा समुद्रे बेखौफ नशे में आम लोगों से वसूली के लिए निकलता है पर पुलिस ने रंगे हाथों आरोपी शिवा को दिनांक 14.02.2022 को थाना गोलबाजार पुलिस की टीम द्वारा थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत स्थित डी.के.एस. अस्पताल के पीछे हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगांे को आतंकित करते आरोपी
*शिवा समुद्रे पिता दीपक समुद्रे उम्र 30 साल निवासी बाॅस टाल शास्त्री बाजार के अंदर बंजारी मंदिर के पास थाना गोलबाजार रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग धारदार चाकू* जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 27/2022 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।
रायपुर। रायपुर में राहुल गांधी के दौरे का विरोध करने वाले भाजयुमो के 50 से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं पुलिस ने तड़के हिरासत में लिया है। राहुल गांधी के रायपुर में राजीव गांधी किसान न्याय योजना और नया रायपुर में अमर जवान ज्योति का शिलान्यास करने की योजना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है। पहले से ही राहुल के आगमन पर विरोध को देखते हुए सरकार के निर्देश पर सख्ती की गई है। कार्यक्रम में किसी तरह का विरोध न हो इसके लिए सुरक्षा पुख्ता की गई है। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा तगड़ी की गई है। गौरतलब है कि भाजपा ने राहुल के दौरे कई तरह के सवाल उठाए हैं।
किसानों को चारों तरफ से पुलिस ने घेरा
नवा रायपुर में धरना दे रहे किसानों के धरना स्थल पर पुलिस की तैनाती की गई है। राहुल गांधी से मिलकर अपनी जमीन के मुआवजे की मांग के लिए किसान धरना दे रहे हैंं। राहुल गांधी से मिलने के लिए नवा रायपुर से साइंस कॉलेज तक किसानों ने जाने का ऐलान किया था। कार्यक्रम में व्यवधान न हो इसके लिए किसानों को रोकने पुलिस ने धरना स्थल के पास सभी तरफ की बेरिकेडिंग की है।
राहुल गांधी के रायपुर आगमन के मद्देनजर किसी तरह का विरोध प्रदर्शन न हो, इसके लिए एयरपोर्ट पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। राहुल गांधी के एयरपोर्ट से साइंस कालेज तक बस से जाने को देखते हुए रायपुर में कई जगह यातायात रोका गया है।
खुलासा छत्तीसगढ न्यूज़ ़रायपुर : छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने रायपुर (School Education Department alleged bribery case in Chhattisgarh ) पुलिस को सम्मानित किया है. मंत्री ने रायपुर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की प्रशंसा की है. साथ ही रायपुर पुलिस को एक लाख रुपये इनाम के साथ-साथ मामले का पर्दाफाश करने वाली टीम में शामिल सभी जवानों को प्रशस्ति पत्र भी दिया है.
कथित 366 करोड़ के घूस कांड में खुलासे का है पूरा मामला
दरअसल पूरा मामला स्कूल शिक्षा विभाग के कथित 366 करोड़ के घूस कांड मामले में किये खुलासे का है. लोक शिक्षण संचनालय इंद्रावती भवन के उप संचालक आशुतोष चावरे ने राखी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. कुछ अज्ञात लोगों द्वारा उन्हें बदनाम करने की नीयत से उनके नाम का फर्जी हस्ताक्षर कर अधिकारियों की शिकायत संबंधी पत्र और शिक्षा मंत्री के पीए की कथित डायरी की प्रति के साथ पिछले कुछ दिनों से भेजे जा रहे हैं. साथ ही कई विभागीय अधिकारियों की छवि खराब की जा रही है. इस पर राखी थाना में मामला दर्ज किया गया है. इसकी जांच के लिए एक टीम गठित की गई थी. जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ अतिरिक्त धाराएं लगाई गईं. मामले में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था.
पुलिस ने 48 घंटे में मामले का किया खुलासा कथित डायरी के मामले को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री ने कड़ी नाराजगी जाहिर की थी. उन्होंने कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री से भी गुहार लगाई थी. इसके बाद रायपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था. आरोपियों में सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी गेंदराम चंद्राकर, कांग्रेस नेता व आरटीआई एक्टिविस्ट संजय सिंह ठाकुर और कपिल कुमार देवदास शामिल रहे. फिलहाल सभी आरोपी अभी जेल में हैं. पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को देखते हुए मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने रायपुर पुलिस को सम्मानित किया.
आरोपियों को गिरफ्तार करने वाले टीम के सदस्य
श्री तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रायपुर।
श्री अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध रायपुर।
श्री उदयन बेहार, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा रायपुर।
श्री नवनीत पाटिल, नगर पुलिस अधीक्षक नवा रायपुर।
श्री गिरीश तिवारी, निरीक्षक प्रभारी सायबर सेल रायपुर।
श्री कृष्ण चंद सिदार, निरीक्षक तत्कालीन थाना प्रभारी राखी रायपुर।
श्री गुलाब सिन्हा, सहायक उपनिरीक्षक थाना राखी रायपुर।
खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर विवरण – रायपुर जिले में जुआ, सट्टा एवं क्रिकेट सट्टा पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।
जिस पर समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने – अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाने के साथ ही लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर जुआ एवं सट्टा खेलने/खिलाने वालों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 16.01.2022 को सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत सिवनी खार में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री तारकेश्वर पटेल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी द्वारा प्रभारी सायबर सेल श्री गिरीश तिवारी व थाना प्रभारी मुजगहन श्री राजेंद्र दीवान को जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।
जिस पर प्रभारी सायबर सेल व थाना प्रभारी मुजगहन के नेतृत्व में सायबर सेल तथा थाना मुजगहन पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान में जाकर देखने पर पाया गया कि कुछ व्यक्ति ताश पत्ती में रकम का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घेराबंदी व रेड कार्यवाही कर ताश पत्ती से जुआ खेलते कुल 10 जुआरियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली तथा कुछ जुआरी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए जो अपनी दोपहिया वाहनों को वहीं छोड़ दिये है।जुआरियों के कब्जे से नगदी 1,09,000/-रूपये, 25 नग दोपहिया वाहन एवं 12 नग मोबाईल फोन किया गया जप्त किया जाकर जुआरियों के विरूद्ध थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 07/22 धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
01. बलराम साहू पिता राधेश्याम साहू निवासी संतोषी नगर चौक टिकरापारा रायपुर।
02. अमन नारंग पिता कुंजू राम निवासी सलोनी मुजगहन रायपुर।
03. प्रहलाद बघेल पिता गोवर्धन बघेल निवासी सलोनी मुजगहन रायपुर।
04. जुगल प्रसाद गुप्ता पिता लक्ष्मी नारायण निवासी संजय नगर टिकरापारा रायपुर।
05. राहुल जोशी पिता स्व. राधेश्याम जोशी निवासी संजय नगर टिकरापारा रायपुर।
06. टिकेश यादव पिता श्यामू यादव निवासी सिवनी मुजगहन रायपुर।
07. इन्द्र कुमार गायकवाड़ पिता नाम दास गायकवाड़ निवासी सलोनी मुजगहन रायपुर।
08. कमलेश साहू पिता बाबू लाल साहू निवासी बोरिया खुर्द टिकरापारा रायपुर।
09. लक्की साहू पिता शारदा साहू निवासी बेन्द्री राखी रायपुर।
10. नागेश्वर वर्मा पिता कृष्ण कुमार वर्मा निवासी पानी टंकी के पास पाटन जिला दुर्ग।
खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर : नए वर्ष 2022 के स्वागत के लिए लोग जहां पार्टी की तैयारी कर रहे थे और जश्न मनाने निकले थे वही राजधानी रायपुर में तीन युवाओं ने सफाई कर्मियों को कंबल वितरित किया।
प्रयत्न के नाम से 31दिसम्बर की रात युवाओं ने नेक कार्य करते हुए साल कि बिदाई सफाई कर्मियों को कंबल बांट कर करते हुए नए साल में हर दिन समाजहित में कुछ बेहतर करने का संकल्प लिया।
एनी राठौर, प्रखर शर्मा व मंदीप सिंघोत्रा ने तेलीबांधा तालाब में स्वच्छ रायपुर,स्वस्थ रायपुर को सार्थकता प्रदान करने में अहम भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मियों को कंबल वितरित किया ।इस अवसर पर पार्षद कामरान अंसारी मौजूद थे जिन्होंने युवाओं के इस प्रयत्न को सराहा और तारीफ की। एनी राठौर ने कहा कि हम कुछ बेहतर अलग करने के लिए सोचकर ये कार्य कर रहे है ।
मंदीप सिंघोत्रा ने कहा कि संपन्न लोग साल की बिदाई देने और स्वागत करने पार्टी करते है पर हम लोगो ने सोचा कि हम कोई अच्छे कार्य में पैसे खर्च करें।प्रखर शर्मा ने कहा कि हम तीन लोग मिलकर 30 लोगो को ठंडी के दिनों में उपयोगी कम्बल बांटे है और आगे भी जो बन सकेगा वह कार्य करेंगे अभी हमने सफाई कर्मियों को कम्बल वितरित किया क्योंकि वो लोग ठंड की परवाह करे बगैर सुबह से अपने कार्य मे लग जाते है तो हमने शुरुआत कम्बल वितरित कर किया क्योंकि सफाई कर्मियों के ही योगदान से स्वच्छता में छत्तीसगढ़ को लगातार तीन साल विभिन्न श्रेणियों में राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। हम लोग जरूरतमंदों की हरसंभव मदद के लिए हमेशा प्रयत्न करेंगे इसलिए ही हमने इस आयोजन का नाम प्रयत्न रखा है।
खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ दिनांक 22.12.2021 को थाना अभनपुर क्षेत्रान्तर्गत बस स्टैण्ड पास जुलूस में एक व्यक्ति द्वारा हाथ में पिस्टल लेकर पिस्टल को लहराते हुए डांस करने का विडियो वायरल हुआ था।
विडियो को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए प्रभारी सायबर सेल एवं थाना प्रभारी अभनपुर को विडियो में जुलूस के दौरान पिस्टल लहराते हुए दिख रहे व्यक्ति के संबंध में पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।
जिस पर सायबर सेल एवं थाना अभनपुर की संयुक्त टीम द्वारा व्यक्ति की पतासाजी करते हुए भारत मारकण्डे पिता सुनील मारकन्डे उम्र 19 साल निवासी अभनपुर बस्ती थाना अभनपुर रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से जुलूस में लहराया हुआ पिस्टल जैसे दिखने वाला लाइटर जप्त कर भारत मारकण्डे के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही की गई।
सनी मोटा पांडातराई जिला कवर्धा में काम करने वाली महिला प्रतिभा पटेल पति हेमंत पटेल जोकि कंप्यूटर ऑपरेटर एवं लेखापाल के पद पर कार्य करती थी। अपने पद का दुरुपयोग करते हुए प्रतिभा ने। काम छोड़ने के पश्चात मालिक के द्वारा जांच करने पर पता चला। महिला द्वारा ₹200000 का जाली हस्ताक्षर कर नगद निकाल ली। आवेदन देने के बाद जांच में जुटी पुलिस।
खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर उरला क्षेत्रांतर्गत स्थित मेटल पार्क रोड राधिका इण्ड्रस्ट्रीस के सामने नाला में मिले शव शिनाख्ती बाद हत्या का संगीन जुर्म की गुत्थी पुलिस ने 12 घंटे के भीतर सुलझाया। मृतक का बड़ा भाई गोपाल प्रसाद जायसवाल ही निकला हत्या का मास्टर माइंड।
जमीन संबंधी विवाद ही बना हत्या का कारण। गोपाल प्रसाद जायसवाल अपने दो अन्य साथी आरोपी ननका कुर्रे एवं बुधराम बंजारे के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम। आरोपी ननका कुर्रे थाना बिलाईगढ़ के धारा 376 भादवि. का सजायाब अपराधी है। आरोपी बुधराम बंजारे थाना बिलाईगढ़ के धारा 302 भादवि. के अपराध का सजायाब अपराधी है। आरोपियों के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 447/21 धारा 302 भादवि. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।
विवरण – प्रार्थी लक्ष्मीनारायण जायसवाल ने थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका बडा भाई विजय कुमार जायसवाल मृत हालत मंे उरला क्षेत्र के मेटल पार्क रोड राधिका इण्ड्रस्ट्रीस के सामने नाला में पड़ा है। सूचना पर थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा जाकर देखने पर नाला मे एक पुरूष का शव पड़ा था। शव पानी मे डूबा हुआ था मृतक के गर्दन में एक नायलोन की रस्सी बंधा हुआ पीछे तरफ गांठ लगा हुआ था एवं मृतक का जीभ दांत के बीच अटका हुआ था। किसी अज्ञात आरोपी द्वारा हत्या कर शव को नाला में फेंक दिया गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 447/2021 धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया। हत्या की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता पूर्वक लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री तारकेश्वर पटेल, अति0 पुलिस अधीक्षक अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक उरला विश्वदीपक त्रिपाठी एवं थाना प्रभारी उरला श्री भरत बरेठ को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना उरला की टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ किया गया। घटना स्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही फूटेजो को खंगालने के साथ ही प्रकरण में मुखबिर लगाये गये टीम के सदस्यों द्वारा मृतक के परिजनों से विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही उसके साथियोें से भी पूछताछ की जा रही थी, इसी दौरान टीम के सदस्यों को महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई कि मृतक का उसके भाईयों के साथ जमीन की बात को लेकर विवाद चल रहा था तथा कुछ दिनों पूर्व ही मृतक का अपने बड़े भाई गोपाल जायसवाल के साथ जमीन विवाद को लेकर गहमा-गहमी हुई थी। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा गोपाल जायसवाल को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार से घटना में अपनी संलिप्पता न होना बताकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर अंततः आरोपी द्वारा अपने दो साथियों ननका कुर्रे एवं बुधराम बंजारे के साथ मिलकर अपने भाई विजय जायसवाल की हत्या की योजना बनाकर रायपुर अपने दो अन्य साथियों के साथा आया और अपने भाई को मेटल पार्क रोड राधिका इण्ड्रस्ट्रीस के सामने नाला के पास ले जाकर शराब पिलाकर नायलोन की रस्सी से गला घोटकर हत्या कर शव को नाला में फेंकना स्वीकार किया गया। जिस पर तीनों आरोपियेां को हिरासत में लेकर घटना से संबंधित सामाग्रियों की जप्ती की कार्यवाही जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी – 01 गोपाल जायसवाल पिता राम निवास जायसवाल उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम पूरगांव थाना बिलाईगढ़ जिला बलौदाबाजार। 02 ननका कुर्रे पिता गन्ने कुर्रे उम्र 33 वर्ष निवासी बोथीडीह थाना बिलाईगढ़ जिला बलौदाबाजार। 03 बुधराम बंजारे पिता तेजउ राम बंजारे उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम दुम्हानी थाना बिलाईगढ़ जिला बलौदाबाजार। आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं मशरूका बरामद करने में थाना उरला से प्रभारी भरत बरेठ, उनि. सेराज खान, उनि तापेश्वर नेताम आरक्षक शहाबुद्दीन, विनोद क्षत्री सायबर सेल से रवि तिवारी एवं विकास क्षत्री की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।