Home Blog Page 11

(चरस) के साथ आरोपी मोहम्मद सादिक (मोनू) गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 70,000 रूपए कीमत का चरस किया गया जप्त

0

 थाना सिविल लाईन क्षेत्र के आॅक्सीजोन गार्डन पास चरस बिक्री करने की फिराक में कर रहा था ग्राहक की तलाश।

 नशे के कारोबार में अंकुश लगाने की दिशा में एक और बड़ी कार्यवाही।

 आरोपी के कब्जे से 67.17 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ चरस कीमती 70,000/-रूपए किया गया है जप्त।

 आरोपी के कब्जे से 01 नग नोकिया कंपनी का की-पैड मोबाईल फोन एवं नगदी रकम 1200/- रूपए भी किया गया है जप्त।

 आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 660/21 धारा 21(बी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

 नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का अभियान ‘‘आॅपरेशन क्लीन‘‘ लगातार रहेगा जारी।

विवरण – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने, निर्देश देने के साथ ही इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के संबंध में भी निर्देशित किया गया है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने – अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 14.12.2021 को थाना सिविल लाईन की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत स्थित आॅक्सीजोन गार्डन पास एक व्यक्ति अपने पास चरस रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री तारकेश्वर पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी द्वारा थाना प्रभारी सिविल लाईन श्री सत्य प्रकाश तिवारी को आरोपी को प्रतिबंधित मादक पदार्थ चरस के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए उक्त स्थान पर जाकर व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मोहम्मद सादिक तिगाला निवासी संतोषी नगर टिकरापारा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पैंट की तलाशी लेने पर उसके पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ चरस रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी मोहम्मद सादिक तिगाला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 67.17 ग्राम मादक पदार्थ चरस कीमती 70,000/-रूपए, 01 नग नोकिया कंपनी का की-पैड मोबाईल फोन एवं नगदी रकम 1200/- रूपए जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 660/21 धारा 21(बी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। आरोपी द्वारा चरस को कहां से लाया गया है, के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है। *गिरफ्तार आरोपी- मोहम्मद सादिक तिगाला पिता मो. युनुस तिगाला उम्र 27 वर्ष निवासी नवाब मंजिल के.के. रोड मौदहापारा रायपुर हाल गोकुल नगर संतोषी नगर थाना टिकरापारा रायपुर।*

जुलूस के चलते राजधानी में हुआ हंगामा,देर रात दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, थाना पर किया हंगामा; 30 लोगों पर FIR दर्ज….

0

खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर शहर के टिकरापारा इलाके में सोमवार की शाम जबरदस्त हंगामा हो गया। एक जुलूस के दौरान दो गुट आपस में भिड़। दोनों गुट एक दूसरे को उकसाने वाली नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर आए हुड़दंगियों ने टिकरापारा थाने का घेराव कर दिया। डेढ़ घंटे तक थाने के बाहर सड़क पर बवाल होता रहा।

सड़क पर उत्पात मचाने वाले युवक।

सड़क पर उत्पात मचाने वाले युवक।

थाने के बाहर हंगामा कर रहे युवकों ने डिवाइडर पर लगे झंडे को तोड़ा और भड़काऊ नारेबाजी करने लगे। यह देखकर पुलिसकर्मियों ने हुड़दंगियों को खदेड़ा। भीड़ में शामिल युवक मौके का फायदा उठाकर भाग निकले। कुछ देर के लिए इलाके का पूरा माहौल तनावपूर्ण हो गया।

थाने में मौजूद अफसर देर रात तक मौजूद रहे।

थाने में मौजूद अफसर देर रात तक मौजूद रहे।

सिटी SP तारकेश्वर पटेल मौके पर पहुंचे। हालात को भांपते हुए सैकड़ों जवानों की टीम टिकरापारा थाने के पास पहुंची। अलग-अलग इलाकों की पेट्रोलिंग टीम, कई थानों के थानेदार, DSP एक-एक कर थाने पहुंचने लगे। संतोषी नगर चौक, मोती नगर गोकुल नगर के इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग की टीमों से सर्च ऑपरेशन किया। हुड़दंग करने वालों को हिरासत में लिया गया। लोगों को फटकारते हुए पुलिस ने उन्हें घरों में रहने के लिए कहा।

यहां से शुरू हुआ विवाद
मोती नगर इलाके में कुछ युवक एक जुलूस निकाल रहे थे। बृजनगर बस्ती से गुजरने के दौरान डीजे के बॉक्स से कुछ तोरण टूट गए। इसी बात को लेकर दो गुटों में जबरदस्त विवाद हो गया।

बस्ती की इसी जगह पर झगड़ा हुआ।

बस्ती की इसी जगह पर झगड़ा हुआ।

युवकों में जमकर मारपीट हुई। कुछ देर बाद दूसरे गुट ने टिकरापारा थाने जाकर घेराव कर दिया। इसी रास्ते से जुलूस भी आगे बढ़ रहा था। दोनों गुट एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इस हालात को काबू पाने में पुलिस के पसीने छूट गए।

देर रात पुलिस की टीम बस्ती में पहुंची और यहां लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस की पेट्रोलिंग देर रात तक इस इलाके में होती रही। पुलिस घटनास्थल के आसपास अब CCTV फुटेज खंगाल रही है, ताकि विवाद के असल वजह तक पहुंचा जा सके।

संतोषी नगर चौक पर गश्त करते पुलिस के जवान।

संतोषी नगर चौक पर गश्त करते पुलिस के जवान।

इन पर दर्ज हुआ केस
बृजनगर बस्ती से जुलूस निकालने के दौरान तोरण फटने की वजह से मोहम्मद रजा नाम के युवक के साथ सूर्या निर्मलकर, अंगेश साहू और सचिन का विवाद हुआ। यहां मारपीट भी हुई।

करीब 10 युवकों पर धारा 294, 323, 506, 34 के तहत केस दर्ज हुआ है। इसके बाद मोहम्मद रजा के साथ बहुत से युवकों ने टिकरापारा थाने के बाहर आकर नारेबाजी की। 20 हुड़दंगियों के खिलाफ धारा 295, 295A , 147 पर केस FIR हुई है।

(उर्स) बंजारी बाबा मजार के पास चाकू लेकर घूम रहे दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

0

रायपुर । राजधानी में चाकूबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए शहर के चौराहों पर अक्सर पुलिस अभियान चलाकर लोगों की जांच कर रही है। वहीं मुखबिर की सूचना और निगरानीशुदा बदमाशों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार को पुलिस ने दो आरोपियों को बदनदार चाकू के साथ पकड़ा। कमर में छिपाकर रखे गए चाकू को बरामद किया। सिविल लाइन पुलिस बंजारी बाबा मजार के पास लोगों को चाकू लेकर आतंकित कर रहे निजाय खान पुत्र स्व. अब्दुल वहीद खान निवासी संजय नगर टिकरापारा को गिरफ्तार कर उसके पास से चाकू जब्त किय। वहीं शेख शुफरान पुत्र शेख गुफरान निवसी ताज नगर पंडरी रायपुर को चाकू लेकर किसी को धमकाने की सूचना पर गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर चालान किया।

चाकू लेकर घूमने वालों से लोगों में खौफ

रायपुर में आये दिन चाकूबाजी की घटनाएं होती रहती हैं। अक्सर नशे के दौरान पैसे के लेनदेन, लड़की छेड़ने को लेकर या मोबाइल और पैसे छीनने को लेकर चाकू से वार करने की घटनाएं होती हैं। घटना होने के बाद पुलिस मामले में आरोपतों को गिरफ्तार कर चालान करती है। इसके बाद भी इन चाकूबाजों पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग रहा है। पुलिस अधिकारी चाकूबाजी की वारदातों के साथ जुआ-सट्टा, गांजा की बिक्री और नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर रोक लगाने को सख्ती बरतने की हिदायत देते हैं। कुछ दिन सक्रियता के बाद जैसे ही पुलिस पुराने ढर्रे पर चलने लगती है। जिससे कारण अक्सर मोबाइल छिनैती और चोरी की घटनाएं हो रही हैं।   

राजधानी में चोरी की 02 नग एक्टिवा वाहन के साथ आरोपी चंदन तांडी गिरफ्तार

0

खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर विवरण – मोटर सायकल चोरी की घटनाओं को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।

जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित करने के साथ ही समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने – अपने थाना क्षेत्र में वाहन चोरी के आरोपियों को ट्रैप करने हेतु विशेष टीम का गठन किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 03.12.21 को थाना सिविल लाइन पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत तनिष्क शोरूम के पास एक व्यक्ति एक्टिवा वाहन रखा हुआ है तथा वाहन को सस्ते दाम में बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति एवं वाहन को चिन्हांकित कर व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ मंे व्यक्ति ने अपना नाम चंदन तांडी निवासी राजेंद्र नगर रायपुर का होना बताया।

टीम के सदस्यों द्वारा चंदन तांडी से वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा गोल मोल जवाब देकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था एवं वाहन के संबंध में किसी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर चंदन तांडी द्वारा एक्टिवा वाहन को चोरी का होना बताया गया। जिस पर आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरी की कुल 02 नग होंडा एक्टिवा वाहन जुमला कीमती लगभग 80,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में धारा 41(1+4)/379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – चंदन तांडी पिता परदेसी उम्र 35 वर्ष निवासी डॉक्टर राजेंद्र नगर थाना सिविल लाइन रायपुर।

राजधानी :टिकरापारा गोकुल नगर स्थित मकान में चोरी करने वाले 02 शातिर आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर विवरण – प्रार्थिया नसीम परवीन ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह गोकुल नगर टिकरापार में रहती है। प्रार्थिया दिनांक 20.09.2021 को रात्रि अपने घर में सोयी थी तथा परिवार के अन्य सदस्य भी अलग – अलग कमरों में सोये थे। इसी दौरान रात्रि करीबन 02ः45 बजे प्रार्थिया की ननद आसिया बेगम ने अपने भाई उस्मान का नाम लेते हुए चिल्लाई कि घर के रूम में कोई चोर घुस गया है।

जिस पर प्रार्थिया आवाज सुनकर अपने पति उस्मान के साथ उठकर रूम से जैसे ही बाहर निकली तो दो अज्ञात व्यक्ति घर के रूम से निकल कर भाग गये। रूम में जाकर देखने पर सामान अस्त व्यस्त था आलमारी खुला हुआ था, अलमारी में रखी सोने का टाप्स, लाॅकेट, नगदी रकम तथा एक नग मोबाईल नहीं था। दोनों अज्ञात चोर उक्त मशरूका को चोरी कर ले गये थे।

जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 392/21 धारा 380, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियांे के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना टिकरापारा की संयुक्त टीम द्वारा प्रार्थिया व उसके परिवार के अन्य सदस्यों से घटना के संबंध मंे पूछताछ करने के साथ ही आरोपियों के हुलियों के संबंध में भी पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करते हुए प्रकरण में आरोपी मोनू उर्फ जीशान अली एवं बाबू उर्फ बग्गी उर्फ फारुख पिता फकीर मोहमद को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 01 जोड़ी सोने का टाॅप्स एवं 01 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अग्रिम कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

01. मोनू उर्फ जीशान अली उम्र 25 साल निवासी के.के.रोड मौदहापारा थाना मौदहापारा रायपुर।

02. बाबू उर्फ बग्गी उर्फ फारुख पिता फकीर मोहमद उम्र 23 साल सा.के.के. रोड मौदहापारा थाना मौदहापारा रायपुर।

अमीर बाप की बिगड़ी औलाद, साहिल जैन ने एमजी रोड़ में तूफानी रफ्तार से चलाई कार,कई लोगों को ठोका,घायल लोगो ने लात घूंसों से किया अपना गुस्सा शान्त।

0

रायपुर में एक रईसजादे साहिल जैन ने भीड़ में गाड़ी घुसा दी। शुक्रवार देर रात इसकी हरकत लोगों के लिए जानलेवा साबित हो जाती। शुक्र इस बात का रहा कि बड़ी घटना से पहले ही लोगों ने इसे रोक लिया। राजधानी में MG रोड पर लगने वाली नाइट चौपाटी में लोग स्ट्रीट फूड का लुत्फ ले रहे थे। दिवाली का दूसरा दिन था। ऐसे में परिवार समेत यहां पहुंचे लोगों की भीड़ थी। इतने में साहिल जैन ने यहां तेज रफ्तार में गाड़ी भरी भीड़ में घुसा दी। रास्ते में मौजूद कुछ लोगों को चोटें आईं। किनारों पर खड़ी दूसरी गाड़ियों को ठोकते हुए साहिल अपनी कार में निकल गया।

थाने में आए शिकायतकर्ताओं से बहस करता रहा।

लोगों ने बताया कि कुछ मिनट बाद दूसरी तरफ से फिर इसी अंदाज में साहिल गाड़ी लेकर आया, कार धीमी हुई तो लोगों ने इसे घेर लिया। भीड़ ने साहिल जैन के कार से निकलते ही उस पर लात-घूसों की बरसात शुरू कर दी। तभी मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने साहिल को वहां से निकाला और थाने लाकर लॉकअप में डाल दिया। खबर है कि इस हादसे में कुछ महिलाओं को चोट आई है। कुछ फूड स्टॉल वालों का भी नुकसान हुआ है। घटना रात 11 बजे की है। जिस जगह पर घटना हुई है वहां 30 से 40 से ज्यादा की स्पीड में गाड़ी नहीं चलाई जा सकती, क्योंकि सड़क पर पूरी भीड़ मौजूद रहती है। इसके बावजूद साहिल 70 से 80 की रफ्तार में गाड़ी चलाता हुआ भीड़ में घुस गया था।

पुलिस ने लॉकअप में डाला।

गाड़ी से मिला हुक्का और शराब की बोतलें
साहिल जैन की गाड़ी को थाने लाकर पुलिस ने तलाशी ली। कार से शराब की बोतलें मिली हैं। गाड़ी में हुक्का भी रखा हुआ मिला। छत्तीसगढ़ सरकार ने हुक्का प्रतिबंधित कर दिया है। इसके बाद भी साहिल के पास से हुक्का बरामद किया गया है। अब मौदहापारा थाने की पुलिस लोगों की जिंदगी खतरे में डालने, लापरवाही से गाड़ी चलाने, प्रतिबंधित हुक्का रखने जैसे मामलों में साहिल के खिलाफ केस दर्ज कर सकती है

गाड़ी से मिला प्रतिबंधित हुक्का।

कारोबारी परिवार से रखता है ताल्लुक, कई रसूखदारों का खास

साहिल जैन रायपुर में इवेंट कंपनी चलाता है। ये युवक दो साल पहले केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह का मीडिया सलाहकार रह चुका है। रेणुका सिंह ने बताया था कि उनके नाम का दुरूपयोग करने की वजह से उन्होंने साहिल को काम से निकाल दिया था। रायपुर के कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखने वाला साहिल मारपीट और गुंडागर्दी के मामले में भी आरोपी है। पांच महीने पहले इसने टाटीबंध के एक कार डीलर के दफ्तर में घुसकर तोड़-फोड़ और मारपीट की थी। इस मामले में सरस्वती नगर थाने की टीम साहिल को ढूंढ रही थी।

राजधानी पंडरी में चाकू बाज़ी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटो मे किया गिरफ्तार।

0

गिरफ्तार आरोपी आदतन किस्म का अपराधी था आरोपी रवि पटेल पंहुचा जेल के सलाखों में

विवरण – दिनांक 05.11.21 को प्रातः 6:30 बजे गौरा गौरी विसर्जन दौरान नाच कूद करते समय प्रार्थी दीपक साहू एवं लोमेष साहू के पास रवि पटेल आकर शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगा प्रार्थी द्वारा पैसे देने से मना करने पर अश्लील गाली गलौच कर अपने पास रखे चाकू से लोमेष साहू के पैर में मार दिया एवं बीच बचाव के समय दीपक साहू के हाथ में चोट लगा।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना किया गया आरोपी घटना कर भाग गया था जिसका पता कर घटना के कुछ ही घंटो में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया.

आरोपी -रवि पटेल पिता पूरन पटेल उम्र 21 वर्ष पता मोवा लछमी नगर

विद्या द्वारा किन्नारों के प्रति किया जा रहा काम छत्तीसगढ़ ही नहीं, पूरे देश में अलग पहचान बना रही हैं

0

रायपुर  । छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की विद्या राजपूत अपने किन्न्र समाज को मुख्यधारा में लाने के लिए पिछले कई सालों से प्रयासरत हैं। उनकी मेहनत अब धीरे-धीरे रंग लाने लगी है। उनके त्याग, परिश्रम और लगन की वजह से उन्हें राज्य सरकार पं. रविशंकर शुक्ल सम्मान से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

यह सम्मान उन लोगों को दिया जाता है, जो सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक क्षेत्र में लगातार काम कर रहे हैं। विद्या राजपूत ने बताया कि जिस सम्मान के लिए वह लगातार लड़ रही हैं, वह धीरे-धीरे साकार होता नजर आ रहा है। विद्या राजपूत ने बताया कि आम तौर पर किन्नारों की छवि नाचने गाने की है,

लेकिन अब यह छवि धीरे-धीरे बदल रही है।किन्नार अब सामान्यजन के बीच कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। उनकी प्रेरणा का ही असर है कि राजधानी के किन्नार पुलिस में भर्ती होकर न केवल मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे हैं, अपनी अलग छाप भी छोड़ रहे हैं। विद्या द्वारा किन्नारों के प्रति किया जा रहा काम छत्तीसगढ़ ही नहीं, पूरे देश में अलग पहचान बना रही हैं।

 उनकी संस्था प्रदेश के किन्नारों को सिलाई-बुनाई का प्रशिक्षण देने से लेकर यूपीएससी की तैयारी भी करवा रही हैं, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके। उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब 10 हजार किन्नार हैं। उनकी संस्था छत्तीसगढ़ मितवा संकल्प समिति शासन के साथ मिलकर किन्नारों का निश्शुल्क लिंग परिवर्तन करवाने के अलावा स्कील डेवलपमेंट, ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड और प्रदेश के किन्नारों को प्रमाण पत्र जारी करने वाले ट्रांसजेंडर वेलफेयर कमेटी से साथ मिलकर उनके उत्थान के लिए काम कर रही हैं। 

बिरगांव ब्लॉक युवा कांग्रेस के महामंत्री (ललित पाठक) ने भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी जी का 37वां शहादत दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी

0


रायपुर शहर जिला महिला कांग्रेस भारत के प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी जी का 37वां शहादत दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर श्रद्धांजलि दिये l


31 अक्टूबर रविवार को समय 10बजे से 1:00बजे तक स्थान मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड क्र.46गुरुकुल कम्पलेक्स के पास समुदायिक भवन काली बाड़ी चौक रायपुर (छ. ग.)में सुश्री नेट्टा डिसुजा जी अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला कांग्रेस, निर्देशित आयोजन में श्री मोहन मरकाम जी अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी,श्रीमती फूलो देवी नेताम जी सांसद राज्य सभा सदस्य अध्यक्ष प्रदेश महिला कांग्रेस,महापौर रायपुर श्री एजाज ढेबर जी, व श्रीमती शकुन डहरिया जी प्रभारी समस्त विभाग व महिला कांग्रेस इनकी उपस्थिति विशेष रूप थी


रक्तदानकर्ता :-श्रीमती अन्नू टंडन, पूनम पाण्डेय जी, श्रीमती प्रगति बाजपेयी जी, सुश्री गीता सिंग जी और श्रीमती अर्चना दुबे जी नें तीन लोगों से रक्तदान करवाया।

जिसमे श्री अजय यादव जी , श्री ललित पाठक जी, श्री सूर्य देव सिंह टंडन जी,विशेष सहयोग में सुश्री कल्पना सागर जी, ,प्रज्ञा निर्वानी जी जिला पांचयत सदस्य बेमेतरा,गंगा यादव जी, ममताराय जी अपर्णा फ्रांसिस बबीता सेन डॉ करूना कुर्रे देवकी लोहा हाजरून बानो खुशबु केडिया सुषमा ध्रुव शशि शर्मा आशा सोनी निक्की खान सरास्वतीवर्मा
समीना खान डिम्पल गोस्वामी
सुषमा यादव सावित्री चन्द्रवंशी भुनेश्वरी डहरिया बिंदु रानी प्रसाद अंजना भट्टचर्या अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे


🙏🙏🙏🙏🙏🙏
श्रीमती आशा चौहान अध्यक्ष शहर जिला महिला कांग्रेस रायपुर (छ. ग.)

त्योहारी सीजन के दौरान बाजार क्षेत्रों में सुगम सुचारू यातायात व्यवस्था हेतु व्यापारी संघो की बुलाई गई बैठक

0

खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर सुगम यातायात व्यवस्था हेतु पुलिस का सहयोग करने दिए निर्देश

यातायात पुलिस रायपुर दिनांक 24 अक्टूबर 2021 आगामी त्योहारी सीजन के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को शुगम सुचारू संचालन हेतु यातायात पुलिस द्वारा शहर के व्यापारी संघो की बैठक आयोजित किया गया।

बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर श्री एम आर मंडावी द्वारा उपस्थित व्यापारी संघो के सदस्यों को त्योहारी सीजन के दौरान अपना वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क करेंगे तथा ग्राहकों को भी अपना वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल में पार्क करने हेतु निर्देशित करेंगे । किसी भी परिस्थिति में दुकान के बाहर सामान निकाल कर दुकानदारी नहीं करेंगे, सामान बाहर निकाल कर दुकानदारी करने वालों के विरुद्ध यातायात पुलिस एवं नगर पालिक निगम द्वारा कार्यवाही की जाएगी जिस पर व्यापारी संघो द्वारा अपनी सहमति व्यक्त की गई।

इस दौरान व्यापारी संघो द्वारा मांग की गई की मालवीय रोड, केके रोड एमजी रोड में स्ट्रीट वेंडर सड़क पर व्यापार करते हैं जिसके कारण यातायात अवरुद्ध होता है साथ ही मालवीय रोड में अत्यधिक संख्या में ई-रिक्शा संचालित हो रही है जिसे बंद किया जाना या संख्या निर्धारित किया जाना आवश्यक है जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री एम आर मंडावी द्वारा सहमति देते हुए ई रिक्शा के लिए मल्टी लेवल पार्किंग के सामने खाली स्थान में खड़े करने के लिए जगह दी जाएगी एवं मालवीय रोड में निर्धारित संख्या में ही ई-रिक्शा का संचालन किए जाने पर सहमति व्यक्त की गई।

इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर श्री सतीश ठाकुर द्वारा निर्धारित पार्किंग स्थलों की जानकारी देते हुए मालवीय रोड, सदर बाजार रोड, गोल बाजार क्षेत्र के व्यापारि मल्टी लेवल पार्किंग, जवाहर पार्किंग, रवि भवन पार्किंग, गांधी मैदान पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे साथ ही ग्राहकों से भी निर्धारित पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क करने निर्देशित करें इसी प्रकार केके रोड, एमजी रोड के व्यवसायियों के लिए मल्टी लेवल पार्किंग एवं गंज मैदान पार्किंग निर्धारित किया गया है जिसमें अपना वाहन पर के करेंगे एवं दुकान में आने वाले ग्राहकों से भी निर्धारित पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क करने निर्देशित करने बताया गया जिस पर व्यापारी संघो द्वारा अपनी सहमति व्यक्त की गई।

बैठक के दौरान उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर श्री सतानंद सिंह विंध्यराज ने कहा कि मालवीय रोड, केके रोड, एमजी रोड के दुकानदारों द्वारा दुकान के बाहर भारी संख्या में सामान निकाल कर दुकानदारी करते हैं जिसके कारण दुकान में आने वाले ग्राहक अपना वाहन रोड में खड़ा करते हैं जिससे यातायात बाधित होकर जाम की स्थिति निर्मित होती है, नगर निगम के साथ यातायात पुलिस द्वारा अतिक्रमण कार्यवाही करने के बावजूद दुकानदार दुकान के बाहर सामान निकाल कर दुकानदारी कर रहे हैं जोकि अनुचित है त्योहारी सीजन के दौरान यातायात पुलिस, नगर पालिक निगम अतिक्रमण दस्ता को साथ में लेकर लगातार अतिक्रमण कार्यवाही की करेगी जिस पर व्यापारी संघो द्वारा जोर देते हुए उक्त कार्यवाही को प्रतिदिन करने निवेदन किया गया।

सामान लोडिंग अनलोडिंग हेतु समय निर्धारित त्योहारी सीजन के दौरान दुकानों में माल लोडिंग अनलोडिंग सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे एवं अपरान्ह 4:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा इस दौरान ग्राहकों की सुरक्षा हेतु मालवाहक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा अतः माल लोडिंग अनलोडिंग हेतु उपरोक्त समय को छोड़कर अन्य समय में अपना सामान लोडिंग अनलोडिंग करा सकते हैं।

बैठक में श्री हरक मालू अध्यक्ष सराफा एसोसिएशन, श्री गुलाब जोसेफ अध्यक्ष सदर बाजार व्यापारी संघ, श्री जय तलनानी रवि भवन व्यापारी संघ, श्री सतीश जैन गोल बाजार व्यापारी संघ, श्री राजेंद्र जग्गी स्टेशन रोड मिल मशीनरी व्यापारी संघ, श्री राम मनधान अध्यक्ष डूमरतराई किराना बाजार एसोसिएशन,श्री जितेंद्र गोलछा प्रदेश मंत्री छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं श्री सुरेश भंसाली कोषाध्यक्ष सराफा एसोसिएशन उपस्थित रहे